गृह मंत्री अमित शाह का 56वां जन्मदिन आज, पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई
गृह मंत्री अमित शाह का 56वां जन्मदिन आज, पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर पीएम मोदी सहित देश के दिग्गज नेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई बड़े नेता अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी और उनकी लंबी आयु के लिए प्रार्थना की है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए गृह मंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है। 

सीएम योगी ने लिखा कि, 'जनप्रिय राजनेता, अद्भुत संगठनकर्ता, जुझारू एवं कुशल रणनीतिकार, राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा को अभेद्य बनाने वाले गृह मंत्री आदरणीय अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं, प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।' वहीं केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि, अथक परिश्रम से देश की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे गृहमंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की शुभकामनायें। CAA, व धारा 370 हटाने जैसे देशहित के निर्णय से वर्षों पुरानी समस्या का अंत करने के साथ ही भाजपा संगठन, और राज्यों में भाजपा सरकार के विस्तार में आपका अतुलनीय योगदान रहा है।'

वहीं पीएम मोदी ने भी अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया है।  उन्होंने कहा है कि 'जन्मदिन की शुभकामनाएं श्री अमित शाह जी। हमारा राष्ट्र समर्पण और उत्कृष्टता देख रहा है जिसके साथ वह भारत की प्रगति में योगदान दे रहा है। भाजपा को मजबूत बनाने के उनके प्रयास भी उल्लेखनीय हैं। ईश्वर उन्हें भारत की सेवा में लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दे।'

मप्र के पूर्व सीएम कमलनाथ के खिलाफ दर्ज हुई FIR

जबलपुर हाईकोर्ट ने सीएम शिवराज सिंह समेत 14 मंत्रियों को भेजा नोटिस

जानिए क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय हकलाहट जागरूकता दिवस

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -