एकनाथ खडसे के आरोपों पर देवेंद्र फडणवीस ने कही यह बात
एकनाथ खडसे के आरोपों पर देवेंद्र फडणवीस ने कही यह बात
Share:

मुंबई: आप सभी को याद हो तो साल 2016 में देवेंद्र फडणवीस नीत महाराष्ट्र सरकार से बाहर होने के बाद से ही अब तक नाराज चल रहे हैं। वहीँ अब वरिष्ठ भाजपा नेता एकनाथ खडसे ने बुधवार को पार्टी छोड़ दी। बताया जा रहा है वह इसी सप्ताह शरद पवार नीत राकांपा में शामिल होने वाले हैं। बीते बुधवार को एकनाथ खडसे ने बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस पर उनके राजनीतिक करियर और जीवन को नष्ट करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

वहीँ इस आरोप पर फडणवीस ने सीधे तौर पर कुछ भी बोलने से साफ़ मना कर दिया है लेकिन उन्होंने खडसे के इस्तीफे को दुर्भाग्य करार दिया। जी दरअसल बीते बुधवार को खडसे के आरोपों पर फडणवीस ने कहा कि, 'उनके पूर्व भाजपा सहयोगी आधा सच बोल रहे हैं। अगर उन्हें मेरे बारे में शिकायत होती, तो उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से कहना चाहिए था।' वहीँ खडसे के इस्तीफे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए फडणवीस ने कहा कि 'बेहतर होता कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया होता।'

फडणवीस ने कहा कि 'मैं आज इस बारे में नहीं बोलूंगा, लेकिन उचित समय पर ऐसा करूंगा। खडसे के पार्टी छोड़ने के बावजूद भाजपा को एक भी विधायक पार्टी नहीं छोड़ेगा।' आप सभी को हम यह भी बता दें कि एनसीपी के प्रदेश प्रमुख और राज्य में मंत्री जयंत पाटिल ने कहा कि, 'खडसे शुक्रवार को राकांपा में शामिल होंगे।' इसी के साथ ही खडसे के अगले राजनीतिक कदम को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलें समाप्त हो चुकी हैं।

मुंबई पुलिस द्वारा जारी नोटिस पर कंगना ने दिया यह रिएक्शन

मुश्किलों में हैं कमलनाथ, विवादित बयान पर चुनाव आयोग ने मांगा जवाब

नवरात्र के छठवें दिन क्या कहता है पंचांग, जानिए यहाँ

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -