इस मशहूर अदाकारा ने रीक्रिएट किया दीपिका पादुकोण का कान्स लुक, देखकर चौंक जाएंगे आप
इस मशहूर अदाकारा ने रीक्रिएट किया दीपिका पादुकोण का कान्स लुक, देखकर चौंक जाएंगे आप
Share:

टेलीविज़न के चर्चित कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दिखाई देने वाली मशहूर अदाकारा प्रिया आहूजा शो में अपनी भूमिका रीटा रिपोर्टर के लिए जानी जाती हैं। प्रिया बहुत ग्लैमरस हैं। वे अक्सर ही अपने लुक के साथ नए -नए प्रयोग करती नजर आती हैं। अब तारक मेहता की रीटा रिपोर्टर बॉलीवुड की मोस्ट गॉर्जियस अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से इंस्पायर दिखाई दे रही हैं। 

वही प्रिया आहूजा ने कान्स 2022 फिल्म फेस्टिवल से दीपिका पादुकोण के रेट्रो लुक को रीक्रिएट किया है। फ्लोरल शर्ट एवं ग्रीन कलर के बेल बॉटम में प्रिया ने काफी हद तक दीपिका के लुक को कॉपी किया है। उन्होंने दीपिका की भांति अपनी ड्रेस के साथ हैवी ट्रेडिशनल नेकपीस कैरी करके फ्यूजन का तड़का लगाया है। इसके साथ ही प्रिया ने अपने बालों को पीछे की तरफ करके दीपिका की भांति ही स्कार्फ बांधा है। प्रिया इस लुक में बहुत जबरदस्त लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को हूबहू दीपिका की भांति रीक्रिएट किया है। प्रशंसक प्रिया से बहुत इंप्रेस नजर आ रहे हैं। 

प्रिया ने दीपिका पादुकोण के लुक को रीक्रिएट करके कई तस्वीरें साझा किए हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- मैंने अपनी पसंदीदा दीपिका पादुकोण के मोस्ट पॉपुलर कान्स फिल्म फेस्टिवल लुक को रीक्रिएट करने का निर्णय लिया था। वे एक आइकन हैं तथा बॉलीवुड टाउन की बेस्ट ड्रेसेस कैरी करने वाली अभिनेत्री हैं। इस लुक को रीक्रिएट करने में मुझे बहुत मजा आया। प्रशंसक प्रिया आहूजा के लुक पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। कोई अभिनेत्री को लवली बता रहा है तो कोई उन्हें दीपिका पादुकोण कहकर उनके लुक की प्रशंसा कर रहा है।

एक बार चार्ज करने पर इतने किलोमीटर चल सकती है ये स्कूटर

'गुम है किसी के प्यार में' शो में लौटेगा सम्राट, सेट से लीक हुआ वीडियो

मीका की दुल्हन बनने से उर्फी जावेद ने किया इंकार, खोला बड़ा राज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -