मुंबई में रहने से डरती है यह टीवी एक्ट्रेस, किया खुलासा
मुंबई में रहने से डरती है यह टीवी एक्ट्रेस, किया खुलासा
Share:

कंगना रनौत इस समय बॉलीवुड में चर्चाओं का मुद्दा बनी हुईं हैं। उन्होंने बीते दिनों ही दिए अपने बेबाक बयान से सभी के होश उड़ा दिए हैं। जी दरअसल बीते दिनों ही कंगना ने मुंबई की तुलना POK से की और आज वह महाराष्ट्र से मनाली जा चुकीं हैं। वहीं जाते जाते भी उन्होंने मुंबई की तुलना POK से कर दी। ऐसे में अब कई आम जनता हैं जो कंगना के सपोर्ट में हैं और उनका मानना है कि अब मुंबई रहने के लिए सुरक्षित जगह नहीं रही है। इसी बीच सीरियल ससुराल सिमर का में नजर आ चुकी अदाकारा कृष्ण बैरेटो ने अपना डर जाहिर किया है। उनके अनुसार अब उन्हें भी मुंबई में रहने से डर लगने लगा है।

आप सभी को हम यह भी बता दें कि कृष्ण बैरेटो सुशांत सिंह राजपूत की अच्छी दोस्त हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने डर के बारे में बात करते हुए लिखा कि, 'पहली बार मुझे ये बात महसूस हो रही है कि मुंबई अब सेफ जगह नहीं रही।' वैसे उनके अलावा शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी ने भी एक पोस्ट साझा की है। अपनी पोस्ट में शमिता शेट्टी ने लिखा है कि, 'मैं इस मुद्दे पर नहीं जाना चाहती कि कंगना रनौत ने सरकार के बारे में क्या अच्छा और क्या बुरा बोला है। उसे स्वतंत्रता के साथ बात करने का अधिकार है। उसके साथ जो हुआ वो गलत है। मैं हैरान हूं कि कोई भी लोकतंत्र की बात ही नहीं कर रहा है।'

वहीं इसके आगे शमिता शेट्टी ने लिखा कि, 'क्या अब गुंडागर्दी के आगे इंसान उनकी प्रॉपर्टी और जान की कोई कीमत नहीं है। अब तक मैं शान से कहती थी कि मैं एक इंडियन हूं और मुंबई में रहती हूं। पहले मैं मुंबई में सुरक्षित महसूस करती थी लेकिन इस घटना के बाद अब सब बदल गया है। लोकतंत्र की हत्या हो चुकी है।' आप जानते ही होंगे अब तक कई स्टार्स मुंबई को अच्छा कह चुके हैं और मुंबई को अपनी जान भी बता चुके हैं।

सुशांत के लिए फिर अंकिता ने माँगा न्याय, पोस्ट कर कही यह बात

रिया से तुलना होते देख भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्य, कही यह बात

बिग बॉस 14 को लेकर सलमान खान ने किया इतना बड़ा खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -