शादी की नयी गाइडलाइन पर सुनील ग्रोवर ने लिए मजे
शादी की नयी गाइडलाइन पर सुनील ग्रोवर ने लिए मजे
Share:

कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता चला जा रहा है। बीते दिनों ही केसों में कमी देखने के लिए मिली थी लेकिन अब केस तेजी से बढ़ने लगे हैं। ऐसे में बदलते मौसम के साथ केसों में तेजी नजर आ रही है। इस बीच लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए शादी और अन्य सामाजिक समारोहों में शामिल होने वाले लोगों की सीमा संख्या फिर से कम करने का फैसला किया गया है। अब जो नई गाइडलाइन आई है उसके अनुसार शादी समारोह में केवल और केवल 50 लोग शामिल हो सकते हैं। इस नई गाइडलाइन को जानने के बाद मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने मजाकिया अंदाज में तंज कसा है।

उन्होंने हाल ही में इस पर एक ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में वह लिखते हैं, 'कॉम्पिटिशन कितना बढ़ गया है, पहले सिर्फ पढाई और नौकरी तक था !! अब तो शादी की दावत में जाने के लिए भी टॉप 50 में आना जरूरी है !!' अब इस समय सुनील ग्रोवर का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस को बड़ा पसंद भी आ रहा है। अब सुनील के फैंस उनके इस ट्वीट को खूब रीट्वीट भी कर रहे हैं। वैसे टीवी और बॉलीवुड के बाद अब सुनील ग्रोवर वेब सीरीज 'सनफ्लॉवर' में नजर आने वाले हैं।

इसके लिए वह बहुत एक्साइटेड भी हैं। आपको बता दें कि रिलायंस एंटरटेनमेंट और गुड कंपनी की ओर से प्रोड्यूस की जा रही इस वेब-सीरीज को विकास बहल ने लिखा है। इसका राहुल सेनगुप्ता व विकास बहल सह-निर्देशन कर रहे हैं। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह अप्रैल, 2021 में रिलीज किया जाएगा।

कंगना ने की अपने खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करने की मांग

रिलीज हुआ 'दुर्गामती: द मिथ' फिल्म का मोशन पोस्टर

मुंबई में पराबैंगनी प्रकाश हुआ आधारित, सामान स्वच्छता सुविधा पर दिया जाएगा अधिक जोर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -