इन राज्यों के लिए जारी हुआ बर्फबारी का अलर्ट, जानिए IMD का नया अपडेट
इन राज्यों के लिए जारी हुआ बर्फबारी का अलर्ट, जानिए IMD का नया अपडेट
Share:

भोपाल: देश के कई भागों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय हो रहा है। पश्चिम हिमालय क्षेत्र एवं मैदानी क्षेत्रों में इसका प्रभाव 29 फरवरी से 4 मार्च तक ज्यादा देखा जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 24 घंटे के चलते जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद एवं हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही बर्फबारी का भी अलर्ट है। इसके अतिरिक्त तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के अलग-अलग क्षेत्रों में आज गरज-चमक के साथ बारिश एवं ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य भारत में 26 और 27 फरवरी को गरज के साथ बारिश, ओलावृष्टि एवं बिजली गिरने का अनुमान है। पूर्वी मध्य प्रदेश एवं विदर्भ में अलग अलग जगहों पर बारिश के साथ ओले पड़ सकते हैं। ओले पड़ने से किसानो की फसलों को भी हानि पहुंचने की आशंका है। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों एवं पहाड़ियों पर शीतलहर की स्थिति बरकरार है तथा कुछ जगहों पर हल्की बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने 26, 27 और 29 फरवरी को मध्य पहाड़ियों में कुछ स्थानों पर और एक मार्च को कई अन्य जगहों पर वर्षा होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम कार्यालय ने इसके लिए 'येलो'अलर्ट भी जारी किया है, जिसमें 26, 27, 29 फरवरी और एक और दो मार्च को अलग-अलग जगहों पर तूफान आने और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। 

दिल्ली-NCR में सुबह-शाम ठंड जारी है। बीते 24 घंटे के चलते ठंड में बढ़ोतरी देखी जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री कम है। मौसम विभाग ने कहा कि सोमवार को बादल छाए रहने और रात में बूंदाबांदी होने का अनुमान है। वही राजस्थान के कई भागों में बादल छाए रहने व बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया गया है। इसके मुताबिक, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 26-27 फरवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने व कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने का अनुमान है। मौसम केंद्र की तरफ से बताया गया कि एक और तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के 1-2 मार्च से एक्टिव होने की प्रबल संभावना है। इसके प्रभाव से मार्च के पहले हफ्ते में प्रदेश के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन और कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ वर्षा हो सकती है। 

प्यार में जहर घुल गया! बड़े भाई को ज्यादा प्यार मिलने का शक, छोटे भाई ने ली जान

बीजेपी का गठबंधन भूल गई? कांग्रेस नेता दीक्षित का तीखा जवाब

हल्द्वानी में नोट बांटने वाले युवक का रहस्य, जांच में जुटी पुलिस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -