आज है 'स्काईस्क्रैपर डे', जानिए बुर्ज खलीफा से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
आज है 'स्काईस्क्रैपर डे', जानिए बुर्ज खलीफा से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
Share:

हर साल 3 सितंबर को 'स्काईस्क्रैपर डे' मनाया जाता है। इसका मतलबा है कि वो इमारतें जिनकी ऊंचाई इतनी है कि वो आसमान तक को छू रही हैं। जी हाँ और आज के समय में देखे तो बहुत सारी बिल्डिंग्स है जो आसमान को छू रही हैं। हालाँकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया की सबसे ऊंची और मशहूर इमारत बुर्ज खलीफा से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में


1. कहा जाता है बुर्ज खलीफा दुनिया की सभी इमारतों में सबसे ऊंची इमारत है, केवल यही नहीं बल्कि यह दुनिया के सात अजूबों में से एक है।


2. आपको बता दें कि बुर्ज खलीफा दुबई में स्थित है। दुबई को दुनिया के अमीर देशो में से एक माना जाता है। 

3. बुर्ज खलीफा की इमारत की ऊंचाई 828 मीटर है और ये बिल्डिंग 168 मंजिला है। 

4. आपको बता दें कि बुर्ज खलीफा का निर्माण 21 सितंबर, 2004 में शुरू हुआ था और इसका आधिकारिक उद्घाटन 4 जनवरी, 2010 को हुआ था।

5. इस इमारत का बाहरी हिस्सा ग्लास पैनलों से बना है और इसके निर्माण में लगभग 12,000 मजदूरों ने रोजाना काम किया था।

 
6. बुर्ज खिलफा की डिजाइन भी लोगों को बहुत पसंद आती है। जी दरअसल इस बिल्डिंग में ऑफिस के अलावा सिनेमा घर, मॉल, स्विमिंग पूल और मस्जिद भी है। 

7. बुर्ज खलीफा के निर्माण में कुल 1.5 अरब अमेरिकी डॉलर खर्चा आया है। 

8. बुर्ज खलीफा की लिफ्ट 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है और इमारत के 124वें तल पर स्थित 'एट द टॉप' तक मात्र दो मिनट में पहुंच जाती है।

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद आया परिवार का बयान, कही ये बड़ी बात

कोरोना! पिछले 24 घंटों में नागालैंड और मेघालय से सामने आए इतने संक्रमित मामले

रिकॉर्ड GDP ग्रोथ, शानदार GST कलेक्शन, फिर भी अगस्त में गई 16 लाख लोगों की नौकरियां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -