कई बार कदमों से ही अपना संसदीय क्षेत्र नाप देते थे शिवराज सिंह चौहान
कई बार कदमों से ही अपना संसदीय क्षेत्र नाप देते थे शिवराज सिंह चौहान
Share:

आज मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन है। सन 1959 को जन्मे शिवराज आज अपना 59 वां जन्मदिन मना रहे हैं। शिवराज सिंह छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़े रहे हैं। चौहान लम्बे समय तक पार्टी की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भी जुड़े रहे हैं। वे पहली बार राज्य विधानसभा के लिए 1990 में सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट से चुने गए थे।

राहुल का PM पर गंभीर आरोप, अब हमलावर हुई स्मृति

कदमों से नापा संसदीय क्षेत्र 

जानकारी के लिए बता दें 1991 में तत्कालीन सांसद अटल बिहारी बाजपेई द्वारा विदिशा लोकसभा सीट से त्यागपत्र देने के बाद सबसे पहले शिवराज यहां से लोकसभा का उपचुनाव लड़े और जीते। जब शिवराज सांसद थे, तो उस समय केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी। इस लिए संसदीय क्षेत्र में केन्द्र सरकार के खिलाफ बिगुल बजाए रखने और अपनी पहचान बनाने के लिए वे लगातार दौरे करते रहे। ये दौरे भी कोई गाड़ी-घोड़े से नहीं होते थे। उन्होंने कई बार विभिन्न मुद्दों पर पूरे संसदीय क्षेत्र की पदयात्राएं करके अपने कदमों से नापा है। 

PM मोदी को राहुल ने जमकर घेरा, कहा आदत से मजबूर है वे, झूठ बोलने में शर्म नहीं आती

मामा के नाम से है प्रसिद्ध 

हम आपको बता दें यही कारण है कि वे पूरे विदिशा संसदीय क्षेत्र में शिवराज सिंह पांव-पांव वाले भैया के नाम से पहचाने जाने लगे। शिवराज सिंह छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़े रहे हैं। 1976-77 में आपातकाल के दौरान वे जेल भी गए। 1992 में शिवराज सिंह चौहान का साधना सिंह से विवाह हुआ था। वे दो बेटों-कार्तिकेय सिंह चौहान और कुणाल सिंह चौहान के पिता हैं। प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान को नाम से कम और मामा के नाम से ज्यादा जाना जाता है.

हमारी सरकार का सपना, 2020 तक हर परिवार के पास खुद का घर हो : PM

दिग्विजय के बयान पर विजयवर्गीय का पलटवार, बोले - 'चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए'

पाकिस्तान से 150 यात्रियों को लेकर भारत रवाना हुई समझौता एक्सप्रेस 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -