शाहीर शेख और एरिका फर्नांडिस साथ में करते है खूब मस्ती
शाहीर शेख और एरिका फर्नांडिस साथ में करते है खूब मस्ती
Share:

टीवी का जाना माना सीरियल 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' के जरिए शाहीर शेख (Shaheer Sheikh) और एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) की जोड़ी को दर्शकों से खूब प्यार मिला था। वहीं इस सीरियल के दौरान ही एरिका फर्नांडिस और शाहीर शेख करीब आए थे और दोनों ने लम्बे समय तक एक-दूसरे को डेट भी किया था। खैर, ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं टिका लेकिन इस जोड़ी की पुरानी तस्वीरें आपकी यादों को जरुर ताजा कर देंगी। इसके साथ ही ऑफस्क्रीन हो या ऑनस्क्रीन इस जोड़ी ने हमेशा से ही लोगों का दिल जीता है। एरिका फर्नांडिस और शाहीर शेख एक-दूसरे पर अपनी जान छिड़का करते थे और दोनों साथ में काफी खुश भी थे।

इसके साथ  ही सीरियल 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' के सेट पर शाहीर और एरिका फर्नांडिस खूब मस्ती किया करते थे। वहीं शाहीर शेख और एरिका फर्नांडिस ने सीरियल 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' में अपनी केमेस्ट्री से पर्दे पर खूब आग लगाई थी। वहीं एरिका फर्नांडिस और शाहीर शेख हर कदम पर एक-दूसरे का साथ दिया करते थे।एरिका फर्नाडिंस शाहीर को लेकर काफी सीरियस थीं, परन्तु कुछ गलतफहमियों के चलते इनका ब्रेकअप हो गया था।सीरियल 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' के सेट पर एरिका और शाहीर की लड़ाईयां बढ़ने लगी थी और इससे यूनिट को काफी परेशानी होती थी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि शाहीर शेख ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के चलते एरिका फर्नांडिस से किनारा कर लिया था। इसके साथ ही शाहीर और एरिका ने ब्रेकअप के बाद काफी लम्बे समय तक चुप्पी साधे रखी परन्तु एक समय एरिका ने शाहीर के साथ स्क्रीन शेयर करने से मना कर दिया था।भले ही आज एरिका फर्नांडिस और शाहीर शेख एक ना हो परन्तु किसी भी मौके पर आज भी उनकी बॉन्डिंग साफ झलकती हैं। इसके साथ ही बीते साल सुप्रिया पिलगांवकर के जन्मदिन पर दोनों ही कलाकारों ने खूब मस्ती की थी।

सिद्धार्थ को नहीं बल्कि इस हैंडसम हंक को अपना दोस्त मानती है शेफाली बग्गा

रामानंद सागर के शो के बाद शुरू हुई एक और रामायण

ट्वीटर पर मचा हंगामा, तो राम ने कहा कोई अवार्ड पाने की आकांक्षा नहीं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -