UP में आरएसएस पदाधिकारी की हत्या
UP में आरएसएस पदाधिकारी की हत्या
Share:

गाजीपुर। उत्तरप्रदेश के गाजीपुर में आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक पदाधिकारी व पत्रकार राजेश मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप फैल गया। मृतक आरएसएस का ब्लाॅक प्रभारी था। जब राजेश मिश्रा करंडा थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपुरा गांव में अपने भाई अमितेश के साथ मौजूद था। उसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और उन्होंने राजेश पर गोली चला दी।

गोलीबारी में उसका छोटा भाई अमितेश भी घायल हो गया। आरोपी को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया है। इस घटना के बाद कुछ लोगों ने राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार की आलोचना की है। घटना को लेकर गप्पू मिश्रा ने बताया कि घटना होने के बाद भी बड़ी देर तक कोई पुलिस अधिकारी चिकित्सालय नहीं पहुंचा।

घटना के बाद घायलों को चिकित्सालय ले जाया गया था। उसने कहा कि वह भाजपा के लिए कार्य करता था मगर घटना के बाद भाजपा का कोई सदस्य तक चिकित्सालय नहीं पहुंचा। गौरतलब है कि राजेश मिश्रा एक पत्रकार भी थे। उन्होंने खनन माफिया के विरूद्ध प्रकाशन किया था। जिसके बाद से ही उसका विवाद चल रहा था। पुलिस घटना के कारणों की जानकारी लेने में जुटी है। अज्ञात हमलावरों पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और जांच प्रारंभ कर दी है।

ताजिया जुलूस में करंट फैलने से 4 की मौत

आरएसएस नेता की घर के बाहर गोली मारकर हत्या

MNS नेताओं के पार्टी छोड़ने के बाद मची राजनीतिक हलचल

आज होगा भाजपा की जनरक्षा यात्रा का समापन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -