ताजिया जुलूस में करंट फैलने से 4 की मौत
ताजिया जुलूस में करंट फैलने से 4 की मौत
Share:

भागलपुर। उत्तरप्रदेश के गोराडीह के समीप अगरपुर गांव में मोहर्रम के जुलूस के दौरान करंट फैल गया। करंट की चपेट में आने से करीब 4 लोग मारे गए। इस घटना को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आक्रोशित लोगों ने माछीपुर में मृतक का शव रखकर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने क्षेत्र में चक्काजाम भी किया। चक्काजाम की जानकारी पुलिस को मिली तो मौके पर वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी पहुॅंचे, और प्रदर्शनकारियों को समझाईश दी। लगभग आधे घंटे की चर्चा के बाद हंगामाई कुछ शांत हुए।

डीएम ने मृतक के परिजन को 4.4 लाख रूपए और हादसे में अन्य प्रभावितों को 50 - 50 हजार रूपए देने की घोषणा की। इसके बाद आक्रोशित लोग शांत हुए। लोग घटना को लेकर विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर आरोप लगा रहे थे। प्रारंभिक तौर पर जानकारी सामने आई कि जुलूस निकलने के दौरान हाईटेंशन लाईन का तार टूटकर गिर गया। यह तार कई स्थानों पर जोड़लगाकर फिट किया गया था। जब जुलूस निकला तो यह गिर गया। इसकी चपेट में कुछ लोग आ गए जो कि जुलूस में शामिल थे।

करंट फैलने से दो लोग मारे गए। जबकि 18 झुलस गए। हादसे में प्रभावित हुए लोगों को तुरंत चिकित्सालय ले जाया गया। जहाॅं घायलों को उपचार दिया गया। मृतकों की पहचान मो. कामरान और मो. अंजार के तौर पर की गई है। मेेडिकल कॉलेज में इलाज करवा रहे पीड़ित निसार ने बताया कि शांति समिति की बैठक में दुर्गा मूर्ति के विसर्जन और ताजिया जुलूस के लिए सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक बिजली बंद करने फैसला हुआ था। ताजिया के लिए दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक बिजली बंद करनी थी।

इसकी सूचना निशान खलीफा मो.मुमताज ने बिजली कंपनी के अफसरों को लिखित में दी थी। इसी कटौती के समय में सीओ पासवान की अगुवाई में दोपहर तीन बजे अगरपुर इमाम बाड़ा से ताजिया निकला। सूर्यमहल पोखर में पहलाम करना था,लेकिन जैसे ही ताजिया चार बजे चौधरी टोला में पहुंचा,बिजली के तार से चिंगारी निकली और फिर तार जमीन पर गिर पड़ा।

ऐसे में वहां मौजूद लोगों में अफरा - तफरी मच गई। इस घटना को लेकर लापरवाही का आरोप लगानेे वाले कुछ लोगों ने कहा कि, जुलूस के दौरान दोपहर 1 बजे से शाम करीब 7 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रखा जाना था मगर इसके बाद भी जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया।

जुलूस के दौरान तार टूटकर गिर गया और कई लोग इसकी चपेट में आ गए। इसी प्रकार बिहपुर के मिल्की में ताजिया जुलूस के दौरान रात 11 बजे ताजिया बिजली के तार को छू गया। ऐसे में जुलूस में मौजूद लोग करंट की चपेट में आ गए। घटना में झुलसे मो महमूद व मो.इम्तियाज की मौत हो गई। दूसरी ओर कुछ लोग घायल हो गए। घायलों को चिकित्सालय में उपचार दिया जा रहा है।

मोहर्रम जुलूस को लेकर हुआ विवाद, बलिया में लगा कर्फ्यू

कानपुर में मोहर्रम जुलूस के दौरान पथराव और आगजनी

मूर्ति विसर्जन पर कलकत्ता HC का फैसला आज

 

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -