आज होगा भाजपा की जनरक्षा यात्रा का समापन
आज होगा भाजपा की जनरक्षा यात्रा का समापन
Share:

तिरूवनंतपुरम। केरल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्याओं को लेकर विरोध जताने के लिए भाजपा ने जन रक्षा यात्रा आयोजित की है। इस यात्रा का आज समापन होगा। यात्रा के समापन के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह केरल पहुंचेंगे। यात्रा विभिन्न मार्गों से निकलेगी और इसका समापन होगा।

गौरतलब है कि जनरक्षा यात्रा में केंद्रीय मंत्री तक शामिल हुए और उन्होंने हत्याओं का विरोध किया। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ भी जनरक्षा यात्रा में शामिल हुए थे। उन्होंने इस दौरान आरएसएस के कार्यों की सराहना की थी। भाजपा ने इस तरह की यात्रा दिल्ली में भी निकाली। भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ता इस यात्रा के माध्यम से वामपंथियों की आलोचना कर रहे थे।

 वामपंथियों द्वारा भी केरल में मार्च निकाला गया था। जिस पर हमला हो गया। वामपंथियों ने इस हमले के लिए कथित तौर पर भाजपा को जवाबदार बताया था। आज अमित शाह जन रक्षा यात्रा के समापन अवसर पर वामपंथियों को निशाने पर ले सकते हैं और दक्षिण भारत में भाजपा के प्रचार को मजबूती प्रदान कर सकते हैं।

सीपीएम सरकार के साथ खड़े दिखे केजरीवाल

गुरुदासपुर उप चुनाव में कांग्रेस की जीत तय

चर्चा में है 'पागल विकास की आखिरी दिवाली'

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -