MNS नेताओं के पार्टी छोड़ने के बाद मची राजनीतिक हलचल
MNS नेताओं के पार्टी छोड़ने के बाद मची राजनीतिक हलचल
Share:

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के करीब 6 नगरसेवक पार्टी छोड़ चुके हैं अब इसके बाद विभिन्न राजनीतिक दलों में हलचल मची हुई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी और एमआईए द्वारा अपने सदस्यों व नगरसेवकों को टूट से बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पार्टियां प्रयास कर रही हैं कि ये किसी और पार्टी के सदस्यों से संपर्क में न रहें। इस मामले में एनबीटी ने 13 अक्टूबर के प्रकाशन में खबर का प्रकाशन किया था। इस खबर में राजनीतिक उथल - पुथल पर चर्चा की गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार को होने वाले उपचुनाव के परिणामों को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल मची हुई है। एमएनएस और अन्य दल स्थानीय स्तर पर अपने नगर सेवकों व अन्य नेताओं को मनाने में लगे हैं।

गौरतलब है कि बीएमसी में सत्ता हथियाने के लिए भाजपा, शिवसेना आमने - सामने हैं ऐसे में एमएनएस के करीब 7 नगर सेवक शिवसेना में शामिल हो गए। माना जा रहा है कि भाजपा व शिवसेना, एनसीपी और अन्य दलों के पार्षदों की जोड़ - तोड़ में लग सकते हैं जिसके चलते महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल बढ़ सकती है। 

MNS चीफ़ राज ठाकरे ने भी महानायक को दी जन्मदिन की बधाई

MNS के 6 पार्षद शिवसेना में हुए शामिल

MNS ने बजाया विरोध का बिगुल,शुरू हुई विरोध रैली

राज ठाकरे ने भरी हुंकार

राहुल गाँधी ने अब तक अमेठी में कोई भी विकास कार्य नहीं किया है: सीएम योगी

MNS के 6 पार्षद शिवसेना में हुए शामिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -