लोकसभा चुनाव: सपा-बसपा गठबंधन में रालोद की एंट्री का ऐलान आज
लोकसभा चुनाव: सपा-बसपा गठबंधन में रालोद की एंट्री का ऐलान आज
Share:

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) व बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन में राष्ट्रीय लोक दल(रालोद) को शामिल करने की औपचारिक घोषणा आज की जा सकती है। आज (मंगलवार) तो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की सपा के प्रदेश कार्यालय में दोपहर दो बजे संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगे।

केजरीवाल ने बताया केंद्र सरकार को खून चूसने वाली सरकार

जानकारी के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच बैठक में रालोद के खाते में आने वाली तीन या चार सीटों के बारे में अंतिम निर्णय भी होगा। सूत्रों के अनुसार, सपा-बसपा गठबंधन में रालोद को तीन सीटें मिलना फिक्स है। गठबंधन में बागपत, मुजफ्फरनगर और मथुरा लोकसभा सीट सपा ने अपने कोटे से रालोद को दे दी है। जबकि रालोद चार लोकसभा सीटों की मांग कर रहा है। इस गतिरोध के चलते गठबंधन का औपचारिक ऐलान भी लंबित था। आज होने वाली इस बातचीत में चौथी सीट की संभावनाओं को लेकर प्रेस वार्ता से पहले आखिरी वार्तालाप होगा। 

हमने कभी ढिंढौरा नहीं पीटा, मेरे समय में 19 बार हुई थी सर्जिकल स्ट्राइक : जीतेन्द्र सिंह

वहीं, सपा-बसपा गठबंधन में कांग्रेस की एंट्री को लेकर सियासी माहौल गर्म है। हालांकि, दोनों तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि आज होने वाली प्रेस वार्ता में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इस बात पर भी मंथन कर सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से सियासी हालत भी बदलते हुए दिख रहे हैं।

खबरें और भी:-

इमरान ने भी माना वे नहीं है 'नोबेल शांति पुरस्कार' के हक़दार, दिया हैरान करने वाला बयान

कई बार कदमों से ही अपना संसदीय क्षेत्र नाप देते थे शिवराज सिंह चौहान

राहुल का PM पर गंभीर आरोप, अब हमलावर हुई स्मृति

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -