कांग्रेस विधायक की धार्मिक यात्रा, 600 श्रद्धालुओं को कराये दर्शन
कांग्रेस विधायक की धार्मिक यात्रा, 600 श्रद्धालुओं को कराये दर्शन
Share:

इंदौर/ब्यूरो। कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला द्वारा आयोजित यात्रा में जिंसी क्षेत्र के 600 श्रद्धालु शनिवार को अयोध्या की यात्रा पर रवाना हुए। यात्रियों के साथ विधायक भी गए हैं। विधायक द्वारा हर महीने अपने विधानसभा क्षेत्र के किसी एक वार्ड के नागरिकों को भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या की यात्रा कराई जा रही है। इस कड़ी में वार्ड क्रमांक सात के नागरिकों को इस बार ले जाया गया है। इस यात्रा पर जाने वाले नागरिक पहले पाल धर्मशाला जिंसी चौराहा पर एकत्र हुए। यहां पूजन पाठ करने के बाद शोभायात्रा के रूप में रेलवे स्टेशन पहुंचे।

अनोखी शादी  
सात फेरे ले रहा दूल्हा अचानक रूठ गया। पंडित द्वारा दुल्हन के साथ बांधा गठजोड़ (गठबंधन) खोल कर एक तरफ बैठ गया। दुल्हन मनाने पहुंची तो कहा कि उसे दहेज चाहिए। थोड़ी देर बाद बगैर दुल्हन के बरात लेकर वापस चला गया। इसके बाद दुल्हन थाने पहुंच गई और दूल्हे सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। उसने दहेज मांगने का आरोप लगाया है। मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित मल्हार मैरिज गार्डन (पालदा) का बताया जा रहा है।

उज्जैन 
एक तेज रफ्तार कार बेरिकेट्स को रौंदते हुए डिवाईडर में घुस गई, कार में मंदसौर के तीन युवक सवार थे, कार के एयरबैग्स खुलने के कारण तीनो सुरक्षित बच गए लेकिन गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और 8-10 रेलिंग्स टूट गई। 

MP के 29 ज‍िलों में अत‍ि भारी बार‍िश की संभावना

जॉर्जिया वुशु इंटरनैशनल चैम्पियनशिप इन बहनों ने जीता मेडल

कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौतम सहित बंधुओं की संपत्ति होगी कुर्क

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -