राजस्थान : प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ रही सर्दी, सीकर सबसे ठंडा
राजस्थान : प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ रही सर्दी, सीकर सबसे ठंडा
Share:

सीकर : पूरे देश के साथ साथ उत्तर भारत में भी सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। राजस्थान में सीकर जिले का फतेहपुर कस्बा प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा। मंगलवार को यंहा रात का न्यूनतम तापमान - 4.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में न्यूनतम तापमान -1.0 डिग्री दर्ज किया गया। मध्यप्रदेश के पचमढी में भी न्यूनतम पारा 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

कमजोर पड़ चुका है फैथाई 

मौसम वैज्ञानिक कि माने तो बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान फेथाई अब कमजोर हो गया है। इसके कारण उत्तरी सर्द हवा तेजी से आ रही थी। हवा की यह रफ्तार अब कम हो गई है। एक दो दिन में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

यंहा अलर्ट जारी 

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के मौसम विभाग ने आठ शहरों में अगले 24 घंटों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। इन शहरों में भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर, चूरू व श्रीगंगागनर शामिल है।

भोपाल : प्रदेश में मंगलवार को भी जारी रहा ठंड का प्रकोप

ठंड और शीतलहर से काँपी दिल्ली, मौसम विभाग ने कहा अभी और बढ़ेगी ठिठुरन

सर्द हवाओं से राजधानी भी हुई ठंडी 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -