भोपाल : प्रदेश में मंगलवार को भी जारी रहा ठंड का प्रकोप
भोपाल : प्रदेश में मंगलवार को भी जारी रहा ठंड का प्रकोप
Share:

भोपाल : जहां पूरे देश में ठण्ड ने अपने पैर जमाये हुए है तो वही राजधानी में कंपा देने वाली सर्दी का दौर जारी है। मंगलवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रही। न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। पचमढ़ी में 2.0, खजुराहो 3.1, ग्वालियर में 4.4, बैतूल में 6.2 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अब कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है। इसमें उतार-चढ़ाव जरूर होते रहेंगे।

जानकारी के मुताबिक शहर में मौसम सर्द बना हुआ हैं। वही राजधानी में कड़ाके की सर्दी का असर देखा जा रहा है। जहां लोगों ने अपनी मार्निंग वॉक का समय भी बदल दिया है। वही सुबह आठ बजे तक सड़कें सूनी ही नजर आ रही हैं। सोमवार से स्कूलों का समय बदलने से बच्चों को राहत मिली है। मंगलवार को पांचवें दिन भी दिन और रात का तापमान सामान्य से कम रहा। 

ठिठुरते नजर आए लोग 
मौसम विभाग के सूत्रों की माने तो एक - दो दिन और ऐसी ही ठंड पड़ने की सम्भावना है। मंगलवार को दिन का तापमान 22.0 डिग्री दर्ज किया गया। यह लगातार पांचवें दिन सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। दिन में 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चली। बुधवार को हवाओं की रफ्तार तो जरूर कम हुई है, लेकिन तापमान गिरने से लोग ठिठुरते हुए नजर आए। 

ठंड और शीतलहर से काँपी दिल्ली, मौसम विभाग ने कहा अभी और बढ़ेगी ठिठुरन

सर्द हवाओं से राजधानी भी हुई ठंडी

जयपुर : सर्द हवाओं का दौर लगातार चौथे दिन भी जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -