राहुल गांधी ने की निर्भया के परिवार की मदद, बेटा बना पायलट
राहुल गांधी ने की निर्भया के परिवार की मदद, बेटा बना पायलट
Share:

नईदिल्ली। दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को हुए निर्भया गैंगरेप की घटना में पीड़िता की मां ने एक महत्वपूर्ण खुलासा किया है। निर्भया की मां ने कहा है कि, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कठिन समय में उनकी सहायता की, उन्होंने राहुल का धन्यवाद दिया। निर्भया की मां का कहना था कि यदि राहुल मुश्किल समय में भेंट नहीं करते तो फिर मेरा बेटा पायलट नहीं बन पाता।

उन्होंने ही बेटे को प्रेरित किया और उसका आत्मविश्वास बढ़ाया। उसने कक्षा 12 वीं का अध्ययन जारी रखा। जब उसने राहुल गांधी को सेना ज्वाईन करने की बात कही तो फिर उसे विद्यालय समाप्त होने के बाद, पायलट का प्रशिक्षण प्रापत करने की सलाह ली।

बेटे का प्रशिक्षण इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान एकेडमी में हुआ। उसकी पढ़ाई का खर्च राहुल गांधी ने वहन किया। अब उसका प्रशिक्षण समाप्त होने वाला है। उसके और, उसके परिजन के हालात कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका वाड्रा ने भी जाने।

कई बार उन्होंने उसके परिजन से फोन पर चर्चा की। निर्भया की मां ने बताया कि, निर्भया गैंगरेप वारदात के बाद उनका परिवार बिखर गया था। उन्होंने मुश्किल हालातों में परिवार की सहायता की। परिवार निर्भया के जाने के बाद बिखर गया था। परिवार को संभलने में समय लगा। राहुल गांधी की मदद से मेरा बेटा पायलट बना है।

SC ने बिलकिस बानो गैंगरेप केस में गुजरात सरकार से मांगी रिपोर्ट

भाई के सामने दरिंदों ने बहन की आबरू लूटी

गैंगरेप करने वालों की हैवानियत, आंखे फोड़ कर दी हत्या

बिहार में एक और गैंगरेप, ऑटो में ले जाने के बहाने किया दुराचार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -