सीएम रघुवर दास ने ठोका प्रदेश की 14 सीटें जीतने का दावा
सीएम रघुवर दास ने ठोका प्रदेश की 14 सीटें जीतने का दावा
Share:

रांची : प्रदेश के सीएम रघुवर दास ने प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान रघुवर ने कांग्रेस के महागठबंधन को स्वार्थी लोगों का गठबंधन बताया। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी जमकर निशाना साधा। प्रेसवार्ता के दौरान सीएम रघुवर दास ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई और प्रदेश की 14 सीट जीतने का दावा भी किया। 

राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला, कहा लाशें गिनना गिद्दों का काम, सेना के जवानों का नहीं

सीएम रघुवर दास ने कहा कि देश की जनता विकास चाहती है, विकास ही देश और राज्य की सारी समस्याओं का समाधान है। विकास के दौरान मनुष्य-मनुष्य के बीच कोई विभेद नहीं होना चाहिए। साढ़े चार साल के शासन में राज्य में हर वर्ग तक विकास की योजनाएं पहुंची। सीएम ने कहा कि साढ़े चार साल के प्रदेश सरकार और पांच साल की केंद्र की सरकार से झारखंड और देश की जनता खुश है। 

विपक्ष पर बरसीं स्मृति ईरानी, कहा - पीएम मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं ये लोग

इसी के साथ उन्होंने कहा कि दोनों ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया गया है। इन योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। सीएम दास ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 55-60 साल में कांग्रेस के कुशासन के कारण देश की जनता में गरीबी और बढ़ी। आज भी कांग्रेस का नारा है गरीबी हटाओ। देश की जनता चाहती है कि 55 साल में आपने क्या किया? झारखंड की जनता पूछ रहा आपने गरीबों के साथ 55 साल के शासन के बावजूद न्याय क्यों नहीं किया। 

प्रचार के लिए देवास आए सिद्धू की सभा में जमकर हंगामा, लगे मोदी-मोदी के नारे

भाजपा व्यक्ति केंद्रित नहीं, विचारधारा पर आधारित पार्टी है : नितिन गड़करी

अमित शाह का दावा- 2014 की तुलना में इस बार ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब होगी बीजेपी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -