पीएम मोदी ने देश के पहले औरंगाबाद औद्योगिक शहर का किया उद्घाटन, बांटे LPG कनेक्शन
पीएम मोदी ने देश के पहले औरंगाबाद औद्योगिक शहर का किया उद्घाटन, बांटे LPG कनेक्शन
Share:

औरंगाबाद: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज 7 सितंबर को औरंगाबाद औद्योगिक शहर (औरिक) का उद्घाटन किया। यह पूरे देश का पहला नया स्मार्ट औद्योगिक शहर है और 10 हजार एकड़ में फैला हुआ है। यह दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गालियारे का भाग है। पीएम मोदी ने छह मंजिला औरिक हॉल का भी उद्घाटन किया। यह भवन स्मार्ट शहर की निगरानी और प्रशासन का केंद्र रहेगा।

पीएम मोदी ने यहाँ औरिक चैटबॉट की भी शुरुआत की, जो शहर के किसी भी शख्स को प्रशासन से अपनी समस्या हल करवाने में सहायता करेगा। महाराष्ट्र के पिछड़े मराठवाड़ा क्षेत्र में विकसित इस शहर को देश का प्रथम नया स्मार्ट औद्योगिक शहर बताया जा रहा है। इसे दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गालियारे के तौर पर विकसित किया गया है। सरकार इस गालियारे के माध्यम से देश के दो बड़े शहरों के बीच औद्योगिक वृद्धि को तेज करने का प्रयास कर रही है। इससे पहले पीएम मोदी मुंबई पहुंचे थे। 

पीएम मोदी इस दौरान महिला स्वयंसेवी समूहों द्वारा तैयार हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी में भी गए। प्रदेश के सीएम देवेंद्र फडणवीस और राज्य की मंत्री पंकजा मुंडे भी उनके साथ मौजूद थीं। प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना के तहत आठ करोड़वीं लाभार्थी आयशा शेख रफीक को एलपीजी कनेक्शन भी प्रदान किया। उन्होंने कश्मीर की नरगिस बेगम को भी एलपीजी कनेक्शन दिया। वह अधिकारियों द्वारा कश्मीर घाटी से औरंगाबाद लाई गईं थीं।

पाकिस्तान में नहीं थम रही जबरन धर्मांतरण की घटनाएं, अब एक 15 वर्षीय लड़की को बनाया मुस्लिम

World Championship 2019: भारत के इस दिग्गज पहलवान को मिली शीर्ष वरीयता

यह खिलाड़ी बना इंग्लैंड का सबसे अमीर क्रिकेटर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -