प्रकाश सिंह बादल को PM मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई
प्रकाश सिंह बादल को PM मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई
Share:

किसानों के भारत बंद के बीच आज अकाली दल नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का जन्मदिन है। ऐसे में PM नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। इसके लिए उन्होंने प्रकाश बादल को फ़ोन किया। जी हाँ, हाल ही में सूत्रों से मिली जानकारी में यह बात सामने आई है कि पीएम मोदी ने बधाई के लिए प्रकाश बादल को फोन किया है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि प्रकाश सिंह बादल का जन्म 8 दिसंबर 1927 को हुआ था।

वह काफी लंबे समय तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे हैं। वैसे उन्ही के नेतृत्व में शिरोमणि अकाली दल लंबे समय तक बीजेपी की सहयोगी भी रही है। बीते दिनों ही वह उस समय चर्चाओं में आए जब उन्होंने किसानों का समर्थन किया। जी दरअसल बीते दिनों ही संसद से तीन कृषि कानून पास किए गए तो अकाली दल ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। केवल यही नहीं बल्कि प्रकाश सिंह बादल के बेटे सुखबीर बादल की पत्नी हरसिमरत बादल ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा भी दे दिया था। इसके अलावा किसानों के मसलों पर अकाली एनडीए से अलग हो गई है।

आप जानते ही होंगे पंजाब के किसान दिल्ली बॉर्डर पर 13 दिन से डटे हुए हैं और आज भारत बंद का भी एलान था। बात करें प्रकाश सिंह बादल की तो उन्होंने बीते दिनों किसानों के मसले पर खुद पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी थी। उस चिट्ठी में उन्होंने आपातकाल जैसे शब्दों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी से टकराव खत्म करने की बात कही थी और इसके अलावा यह भी लिखा था कि संवाद, समाधान और सहमति ही लोकतंत्र की नींव है।

मुकेश अंबानी ने की सरकार की सराहना, पीएम मोदी के डिजिटल अभियान को बताया सफल

किसानों के समर्थन के लिए दिल्ली पहुंची यह अदाकारा, बना रही ब्रेड पकौड़े

अगले साल गर्मियों में फिर शुरू हो सकती है जेट एयरवेज, प्रमोटर का रिवाइवल प्लान शुरू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -