शादी के लिए आगरा रवाना हुईं ये मशहूर हसीना, सामने आया ये वीडियो
शादी के लिए आगरा रवाना हुईं ये मशहूर हसीना, सामने आया ये वीडियो
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर अदाकारा पायल रोहतगी (Payal Rohtagi) शादी करने जा रही हैं। संग्राम सिंह (Sangram Singh) संग ये शादी वो आगरा में करेंगी जिसके लिए ये पायल मुंबई से आज आगरा के लिए रवाना हो चुकी हैं। आज मुंबई हवाईअड्डे पर पायल रोहतगी स्पॉट हुई जहां पैपराजी से उनकी चर्चा वायरल हो गई। 

दरअसल, पायल रोहतगी और संग्राम सिंह के लिए आगरा बहुत ही स्पेशल जगह है। यही कारण है कि वो आगरा में ही शादी करने जा रहे हैं। हुआ ये था कि दोनों की पहली मुलाकात आगरा में ही हुई थी। आगरा में हाइवे पर पायल रोहतगी की गाड़ी बिगड़ गई थी तभी वहां से निकल रहे संग्राम सिंह ने उन्हें देखा तथा गाड़ी रोकी। उनकी सहायता की तथा पायल को लिफ्ट दी थी। इसी मुलाकात के चलते दोनों ने अपने नंबर भी एक्सचेंज किए थे मगर कभी भी बात नहीं की। फिर जब दोनों एक ही रियलिटी शो में मिले तो उनकी मुलाकातों तथा बातों का सिलसिला आगे बढ़ा। 

वही मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनो की शादी 9 जुलाई को होने जा रही है। जिसमें सिर्फ दोनों तरफ के परिवार सम्मिलित होंगे। दोस्तों और नजदीकियों को भी इस शादी का आमंत्रण नहीं दिया गया है। केवल परिवार के लोग ही इसमें सम्मिलित होंगे। शादी के बाद रिसेप्शन भी दिया जाएगा। कपल ये रिसेप्शन शादी की रस्मों से फ्री होकर देगा। जिसमें इनका परिवार ही नहीं बल्कि सभी नजदीकी एवं सभी दोस्त सम्मिलित होंगे। पायल और संग्राम दोनों ही इस शादी को लेकर बहुत एक्साइटेड है। दोनों एक दूसरे को बहुत वक़्त से डेट कर रहे हैं तथा अब आखिरकार इन्होंने शादी का निर्णय ले ही लिया।   

इस शख्स ने उड़ाए सबके होश, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग

ब्लैक मोनोकनी पहन जेनिफर विंगेट ने लगाई पूल में आग, देखकर फैंस हुए मदहोश

'ना कश्मीरा शाह, ना सुनीता...' बल्कि इस कारण हुई थी कृष्णा-गोविंदा में लड़ाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -