रिलीज हुआ 'पवित्र रिश्ता 2' का पहला टीजर
रिलीज हुआ 'पवित्र रिश्ता 2' का पहला टीजर
Share:

टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता तो आप सभी ने देखा ही होगा। इस शो को फैंस का बहुत प्यार मिला था और इसी शो के जरिये बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने लोकप्रियता हासिल की थी। इसी शो के माध्यम से उन्होंने लोगों का दिल जीता था और अब उनके इसी शो का दूसरा सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। इस शो में अंकिता लोखंडे लीड रोल में तो नज़र आएंगी, लेकिन सुशांत की जगह पॉपुलर एक्टर शाहीर शेख दिखाई देंगे। हाल ही में 'पवित्र रिश्ता 2' का पहला टीजर सामने आया है जो आप देख सकते हैं। इसमें आपको टाइटल ट्रैक की वही पुरानी धुन सुनाई देगी जो पहले सीजन में बजती थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

वैसे इस वीडियो में बैकग्राउंड में टाइटल ट्रैक की धुन सुनाई दे रही है और इसके बाद लिखकर आता है- 'पवित्र रिश्ता।।। कभी भी देर नहीं होती। जल्द ही जी 5 पर।' आप सभी जानते ही होंगे कि इस शो के लिए अंकिता और शाहीर ने कुछ दिनों पहले ही सीरियल की शूटिंग शुरू की है। जी दरअसल बीते दिनों ही अंकिता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर क्लैप बोर्ड के साथ फोटो साझा की थी, जिसमे शाहीर का लुक काफी हद तक सुशांत से मिलता जुलता लगा।

वैसे एकता कपूर भी इस शो के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने 'पवित्र रिश्ता 2' की रिलीज को लेकर अपना उत्साहित ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, "कभी देर नहीं होती।। प्यार करने के लिए !!! अंतत: एक साल की योजना बनाने के बाद।। हम अर्चना को मानव के लिए अपना प्यार दिखाने का एक और मौका देने की अपनी इच्छा पर चलते हैं!' इसी के साथ उन्होंने ट्विटर पर अंकिता को अपने पोस्ट में टैग किया था।"

सिद्धू के सामने फिर झुकने को 'मजबूर' हुए कैप्टन, आज ताजपोशी कार्यक्रम में होंगे शामिल

कोरोना पॉजिटिव हुईं जेनिफर विंगेट, खुद दी जानकारी

तालिबान ने बेरहमी से की 100 अफ़ग़ानों की हत्या, अब भी जमीन पर बिखरे पड़े हैं शव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -