कुएं की सफाई करने उतरे 5 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, CM शिवराज ने जताया शोक
कुएं की सफाई करने उतरे 5 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, CM शिवराज ने जताया शोक
Share:

बालाघाट: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में बड़ी दुर्घटना हो गई। यहां के गांव में कुएं की सफाई करने उतरे 6 व्यक्तियों में से 5 की मौत हो गई, जबकि एक की स्थिति गंभीर है। मृतकों में 3 सगे भाई सम्मिलित हैं। एक साथ 5 लड़कों की मौत से गांव में मातम पसर गया है। मुख्यमंत्री शिवराज ने भी शोक व्यक्त किया है।

प्राप्त खबर के मुताबिक, घटना बालाघाट जिले के बिरसा थाना इलाके की ग्राम पंचायत भूतना के गांव कुदान की है। कहा जा रहा है कि गांव में इन दिनों जल संकट बना हुआ है। यहां के एक कुएं में कचरा होने से गांव के लड़कों ने सफाई करने का तय किया। सफाई करने 6 लड़के कुएं में उतरे। किन्तु सफाई के चलते कुएं के निचले भाग में जहरीली गैस के रिसाव के कारण सभी लड़के बेहोश हो गए। ग्रामीणों ने इन्हें जैसे-तैसे कुएं से बाहर निकाला तथा बिरसा चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने 5 व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया, वहीं एक शख्स की हालत गंभीर होने पर उसका इलाज आरम्भ किया। मरने वालों में तीन सगे भाई थे।

वही मृतकों की पहचान तामेश्वर पिता लाहजी बिलसरे (20), पुनित पिता लेखराम खुरचंदे (32), पनु पिता लेखराम खुरचंदे (28), मन्नु पिता लेखराम खुरचंदे (20) और तीजलाल पिता स्व. सुखराम मरकाम (28) बताए गए हैं। इनमें पुनित, पनु और मन्नु सगे भाई हैं। अन्य दोनों लड़के इनके पड़ोसी थे। दुर्घटना में पलक पिता मुकुंद खुरचंदे की स्थिति नाजुक बनी हुई है। सभी कुदान गांव के ही रहने वाले हैं।

आधी रात को तेंदुए ने किया 6 वर्षीय मासूम पर हमला, हुई दर्दनाक मौत

BJP जिलाध्यक्ष का शराब पीते हुए वीडियों हुआ वायरल, मची सियासी हलचल

Google Chrome और Mozilla यूजर्स सावधान! सरकारी एजेंसी ने जारी की चेतावनी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -