आधी रात को तेंदुए ने किया 6 वर्षीय मासूम पर हमला, हुई दर्दनाक मौत
आधी रात को तेंदुए ने किया 6 वर्षीय मासूम पर हमला, हुई दर्दनाक मौत
Share:

इंदौर: चोरल वन रेंज के ग्राम दुधिया बावड़ी में एक बार फिर तेंदुए की दहशत देखने को मिली है। तेंदुए ने घर के बाहर सो रहे परिवार पर अटैक कर दिया। हमले में चोटिल 6 साल की बच्ची की मौत हो गई है। खबर प्राप्त होते ही वन विभाग मौके पर पहुंच गया। अफसरों ने परिजन को तत्काल 4 लाख रुपए का मुआवजा भी दिया है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम कर घरवालों को सौंप दिया गया है। वन विभाग का दल वन क्षेत्र में निरंतर नजर रखे हुए है।

DFO नरेंद्र पांडवा ने खबर देते हुए कहा कि वन विभाग के अमले को प्रातः खबर प्राप्त हुई थी कि देर रात चोरल रेंज के दुधिया बावड़ी में 6 वर्षीय रवीना पिता राजू पर तेंदुए ने अटैक कर दिया है। हमले में रवीना चोटिल हो गई थी तत्पश्चात, उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह घटना चोरल रेंज के बीट कक्ष क्रमांक 205 की है। घटना के समय परिवार घर के बाहर सो रहा था। तेंदुए के हमले के बाद शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए थे। शोर सुनकर तेंदुआ भी जंगल की तरफ भाग गया।

DFO ने बताया कि वन अधिनियम के तहत घरवालों को 4 लाख रुपए की तत्काल सहायता राशि भी उपलब्ध कराई गई है। इसके अतिरिक्त निगरानी के लिए वन अमले को तैनात कर दिया है। बता दे कि मार्च 2021 में खंडवा रोड स्थित झबुआ फार्म उस में तेंदुआ को देखा गया था। जब वन विभाग का अमला तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रहा था तब ग्राम लिंबोदी की शिवधाम कालोनी में तंदुए ने 5 व्यक्तियों को घायल कर दिया था। 

इंदौर ने फिर रचा इतिहास, ऑल इंडिया स्मार्ट सिटी रैंकिंग में आया नंबर-1

इंसानियत शर्मसार! बेटे का शव देने के लिए भिखारी बने मां-बाप, झकझोर देने वाली है कहानी

भारत में फिर डराने लगा कोरोना, आज 7 हजार से ज्यादा नए केस, जानिए कितनी हुई मौतें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -