एक बार फिर दिल्ली की हवाओं में बढ़ा प्रदूषण का स्तर
एक बार फिर दिल्ली की हवाओं में बढ़ा प्रदूषण का स्तर
Share:

नई दिल्ली:  देशभर के मौसम में दिल्ली का प्रदूषण सबसे बड़ी चर्चा का मुद्दा बन चुका है। दिन ब दिन बर्बाद हो रही दिल्ली की हवा अब लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ने लग गई है। वहीं, उत्तर भारत में पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रो में कोहरे की शुरुआत भी हो चुकी है हालांकि तापमान में खास तब्दीली देखने के लिए मिलने लग गई है।  

मौसम का अनुमान लगाने वाली एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक दिल्ली और NCR का प्रदूषण कहर बरसाने का कार्य करने में लगी हुई है। कई भागों में यह गंभीर श्रेणी में है। दिल्ली में निचले स्तरों पर हवाएं पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा से हैं, लेकिन ऊपरी-स्तर की हवाएं उत्तर-पश्चिम से लगभग 5,000 फीट की ऊंचाई  पर ही चल रही है। ये हवाएं पंजाब और हरियाणा के साथ-साथ मध्य पाकिस्तान के कुछ भागों से पराली जलाने का धुआं ले जा रही हैं और दिल्ली और NCR में थम चुकी हैं, जिससे पराली जलाने से निकलने वाले धुएं का योगदान बढ़ता जा रहा है। दिल्ली की तापमान के बारें में बात की जाए तो मौसम विभाग के मुताबिक, 7 नवंबर को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके साथ ही कोहरे और आसमान में बादल छाए रहने वाले है।

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल: यूपी के बारें में बात की जाए तो नोएडा, गाजियाबाद जैसे क्षत्रों में प्रदूषण का कहर अब भी बना हुआ है। तापमान की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ में आज (रविवार) न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस ही रह गया है। इसके साथ ही कोहरे के आसार हैं।

1 लाख रोज़गार, महिलाओं को डेढ़ हज़ार.., हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र

'महाठग' से सीएम केजरीवाल ने क्यों लिए 50 करोड़ ? सुकेश के लेटर बम से बड़ी मुश्किल में AAP

"लांगेस्ट रिले रन" में प्रियंका बर्मन लेगी हिस्सा, 36 दिनों में पूरी होगी दौड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -