1 लाख रोज़गार, महिलाओं को डेढ़ हज़ार.., हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र
1 लाख रोज़गार, महिलाओं को डेढ़ हज़ार.., हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र
Share:

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज शनिवार (5 नवंबर) को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस के घोषणापत्र में कहा गया है कि सरकार बनने पर पहली कैबिनेट मीटिंग में 1 लाख लोगों को रोजगार देने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही कांग्रेस ने हिमाचल की जनता को 10 गारंटी देने का वादा किया है, जिसमें महिलाओं को 1500 रुपये हर महीने, 300 यूनिट फ्री बिजली और 2 रुपये प्रति किलो के हिसाब से गाय के गोबर की खरीद शामिल है।

 

इसके साथ ही कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में पुरानी पेंशन योजना और प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में 10 करोड़ 'स्टार्टअप निधि' देने का वादा किया है। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि फलों का भाव बागवान ही तय करेंगे। साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 4 अंग्रेजी स्कूल शुरू किए जाने की बात कही गई है। इसके अलावा मोबाइल वैन से प्रत्येक गांव में फ्री इलाज की सुविधा देने का भी वादा किया गया है। वहीं, कांग्रेस ने सरकार बनने पर पशुपालकों से हर दिन 10 लीटर दूध खरीद करने का वादा किया है।

बता दें कि, घोषणापत्र जारी करने के मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, AICC सचिव तेजिंदर पाल बिट्टू और मनीष चतरथ भी उपस्थित थे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी मौजूद थे।

भारत जोड़ो यात्रा के लिए 'कांग्रेस' ने चुराया KGF-2 का गाना, राहुल गांधी पर FIR दर्ज

कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार पर ED का शिकंजा, 800 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का मामला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -