MP में अब होंगे 53 जिलें, CM शिवराज ने किया बड़ा ऐलान
MP में अब होंगे 53 जिलें, CM शिवराज ने किया बड़ा ऐलान
Share:

रीवा: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रीवा के मऊगंज को जिला बनाने का ऐलान किया है। तत्पश्चात, मध्यप्रदेश में 53 जिले हो जाएंगे। नए जिले में मऊगंज, हनुमना, नईगढ़ी और देवतालाब तहसील होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त को नवनिर्मित मऊगंज के जिला मुख्यालय में तिरंगा फहराया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने इसकी वकालत की थी। नया जिला बनने से लोगों में खुशी का माहौल है।

शनिवार को मऊगंज पहुंचे शिवराज ने कहा- विधायक 4 वर्षों से बुला रहे थे, अब आना ही पड़ा। इस मौके पर उन्होंने संबल योजना के लाभ गिनाते हुए कहा कि हम जन्म से लेकर अंतिम विदाई तक रुपए दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कमलनाथ पर हमला बोलते साधते हुए कहा कि उन्होंने तो कई योजनाओं को बंद कर दिया था। राज्य की बहनों को किसी तरह की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

मुख्यमंत्री ने 738 करोड़ के 34 कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें से 73.56 करोड़ की लागत के 10 कार्य नए जिले में होंगे। उन्होंने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से संबल योजना के 27310 हितग्राहियों को 605 करोड़ रुपए की सहायता राशि सिंगल क्लिक से भेजी। कार्यक्रम की शुरुआत में धक्का-मुक्की होने पर सीएम ने लोगों से शांति बनाने की अपील करते की। इसके चलते मुख्यमंत्री शिवराज के साथ विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप​ सिंह, पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ल, सांसद जनार्दन मिश्रा, राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य एवं मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल, त्योंथर विधायक श्यामलाल द्विवेदी, सेमरिया, मनगवां, गुढ़ और सिरमौर विधायक समेत क्षेत्रीय नेता सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में श्रम मंत्री ने कहा कि सरकारी योजनाओं का निर्धनों को लाभ मिल रहा है। संबल योजना निर्धनों के लिए वरदान साबित हो रही है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा, आज से यहां के लोग मऊगंज जिला बोलेंगे। आज मऊगंज के लिए ऐतिहासिक दिन है। रीवा संभाग में अब 5 जिले होंगे। अभी तक इस संभाग में 4 जिले रीवा, सतना, सीधी एवं सिंगरौली हैं, पांचवा जिला मऊगंज होगा। 

'इस साल का बजट इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की ग्रोथ को नई ऊर्जा देने वाला है': PM मोदी

कब आएगा PF के ब्याज का पैसा? EPFO ने दी बड़ी खबर

बदलता कश्मीर ! मस्जिद का इस्तेमाल कर रहे थे आतंकी, स्थानीय लोगों ने किया विरोध, शहीद को दी श्रद्धांजलि

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -