प्रेमी से मिलने OYO पहुंची दो बच्चों की माँ, मिली दर्दनाक मौत
प्रेमी से मिलने OYO पहुंची दो बच्चों की माँ, मिली दर्दनाक मौत
Share:

नोएडा: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा सेक्टर 63 थानाक्षेत्र की छिजारसी कॉलोनी स्थित एक OYO होटल में एक युवक ने 38 वर्षीय अपनी विवाहित प्रेमिका को गला दबाकर मार डाला। मृतका दो बच्चों की मां थी, जबकि आरोपी युवक की शादी एक लड़की से पक्की हो चुकी थी। आरोपी की शादीशुदा प्रेमिका, उसे मंगेतर से बात करने से मना कर रही थी। इसको लेकर ही होटल के कमरे में दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

ACP अमित प्रताप सिंह ने जानकारी दी है कि छिजारसी कॉलोनी में राज विला के नाम से OYO होटल है। यहां के प्रबंधन ने शुक्रवार रात को बताया कि उनके होटल के एक कमरे के बाथरूम में महिला का शव पड़ा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ था। मृतका की शिनाख्त इटावा निवासी 38 वर्षीय अनीता के रूप में की गई है। अनीता अपने पति और बच्चों संग चोटपुर कॉलोनी में किराये से रहती थी। उसके 18 और 13 साल के दो पुत्र हैं। उसकी भतीजी भी साथ रहती है।

ACP ने बताया है कि आरोपी सोनू ने दीवार में सिर मारकर और गला दबाकर महिला का क़त्ल किया था। हत्या करने के बाद आरोपी खाना लेने के बहाने होटल से बाहर निकला और फिर फरार हो गया। पुलिस की जांच में पता चला कि महिला शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे अपने प्रेमी सोनू के साथ OYO आई थी। सोनू इटावा के गांव काठमऊ का निवासी है और मृतका का दूर का रिश्तेदार है। एक साल से उनमें प्रेम संबंध चल रहा था। सोनू की 3 मई को शादी होने वाली थी।

सोनू ने बताया कि उसकी कुछ दिनों पहले एक युवती से सगाई हुई थी। वह उससे मोबाइल फोन पर बात करता था। जब वह शुक्रवार को अनीता के साथ होटल के रूम में था, तभी उसकी मंगेतर का कॉल आ गया। इसी बात को लेकर सोनू और अनीता के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद सोनू ने अनीता का सिर दीवार में दे मारा। वह बचाव करते हुए बाथरूम में घुस गई। यहां पर उसने अनीता का गला दबाकर उसे मार डाला।

जलगांव में अब मूर्ति तोड़ने के बाद भड़की हिंसा, 4 दिन पहले रामनवमी जुलुस पर हुआ था पथराव

'दोबारा हनुमान चालीसा सुनाई दी, तो टुकड़े-टुकड़े कर देंगे..' व्यापारी को गोदाम में घुसकर मुस्लिमों ने धमकाया

युवक के जेल जाते ही प्रेमिका ने दूसरे लड़के से बना लिए प्रेम संबंध, बाहर आते ही प्रेमी ने उठा लिया ये खौफनाक कदम

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -