दशहरा उत्सव में मंच पर अकेले दिखे नीतीश, अटकलें तेज
दशहरा उत्सव में मंच पर अकेले दिखे नीतीश, अटकलें तेज
Share:

पटनाः बिहार बीते कई दिनों से सुर्खीयों में रहा है। पटना में आई भीषण बाढ़ के कारण राज्य के मुखिया नीतीश कुमार को काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है। विपक्ष से ज्यादा उनके सहयोगी दल के नेता उनपर हमलावर हैं। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने राज्य सरकार के खिलाफ काफी तल्ख बयान दिए हैं। पटना के प्रसिद्ध गांधी मैदान में रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाद के पुतले जला कर भारी उत्साह के साथ दशहरा मनाया गया।

मगर इस दौरान सीएम नीतीश कुमार के साथ किसी भाजपा नेता के मंच पर मौजूद नहीं होने से राज्य में राजग में दरार पड़ने की अटकलें फिर से लगाई जाने लगी हैं। ऐतिहासिक गांधी मैदान में वर्षों से ‘रावण वध’ किया जाता रहा है लेकिन इस बार यहां भीड़ भी अपेक्षाकृत कम रही। संभवत: भारी बारिश के कारण मची तबाही इसका कारण रही। मुख्यमंत्री के अलावा विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा इस दौरान मंच पर मौजूद थे। इस दौरान सभी की निगाहें मंच पर खाली सीटों पर रहीं।

ऐसा माना जा रहा है कि इन सीटों पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद, पाटलीपुत्र से सांसद राम कृपाल यादव और राज्य में मंत्री नंद किशोर यादव को बैठना था। भाजपा नेताओं की गैरमौजूदगी के बारे में पूछे जाने पर पार्टी की राज्य इकाई के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि समारोह में भाजपा नेताओं की अनुपस्थिति को राजग सहयोगियों के बीच फूट के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। बता दें कि बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- सेवा ही मेरे जीवन का एकमात्र उद्देश्य

चीनी राष्ट्रपति के भारत दौरे से पहले कश्मीर पर बदले चीन के सुर, कही यह बात

इस बैंक के खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रही है फेक न्यूज, पुलिस में शिकायत दर्ज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -