VIDEO: आखिर क्यों सिन्दूर नहीं लगाती दिशा परमार, अदाकारा ने किया खुलासा
VIDEO: आखिर क्यों सिन्दूर नहीं लगाती दिशा परमार, अदाकारा ने किया खुलासा
Share:

सिंगर राहुल वैद्य बीते दिनों ही शादी के बंधन में बंधे हैं। जी हाँ, बीते 16 जुलाई को ही राहुल ने टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार संग शादी की है और शादी के बंधन में बंधने के बाद दोनों इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। बीते दिनों ही दिशा परमार के गृह प्रवेश का वीडियो भी सामने आया था जिसे फैंस ने बहुत प्यार दिया था। अब इस समय भी दोनों का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें राहुल-दिशा इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के जरिए अपने फैंस से रूबरू हुए। वहीँ इस बीच एक फैन ने दिशा के लुक को देखकर कुछ ऐसा सवाल कर दिया, जिसका जवाब देना दोनों पर भारी पड़ गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RAHUL VAIDYA RKV (@rahulvaidyarkv)

बीते दिनों ही राहुल ने इंस्टाग्राम पर लाइव होकर अपने फैंस को धन्यवाद दिया। वहीँ इस दौरान उनके साथ उनकी लेडी लव दिशा परमार भी थी। इस बीच दोनों ने अपने फैंस के सवालों का जवाब दिया। वहीँ इसी बीच एक फैन ने पूछा कि ''दिशा शादी के बाद सिंदूर क्यों नहीं लगा रही हैं?'' इसपर दिशा हसंते हुए कहती नजर आईं कि, 'इन्होंने लगाया ही नहीं।' जी दरअसल दिशा ने पति राहुल की तरफ इशारा करते हुए कहा, 'इनके पास टाइम ही नहीं है, जबकि ‘इन्होंने ‘बिग बॉस’ में वादा किया था कि, ये हर दिन मुझे सिंदूर लगाएंगे।'

वैसे आगे दिशा अपने हाथ का लाल चुड़ा दिखाते हुए कहती नजर आईं कि देखा मैंने पहना हुआ है। वैसे आप सभी को बता दें कि बीते दिनों ही राहुल-दिशा को आशीर्वाद देने किन्नर उनके घर पहुंचे थे। उस दौरान किन्नरों ने दोनों के साथ डांस किया और फिर उन्हें आशीर्वाद भी दिया। उस समय का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। उस वीडियो में दिशा और राहुल दोनों ही नाइट सूट पहने हुए थे।

MP के सबसे बड़े अस्पताल में एक बार फिर शर्मनाक करतूत, महिला संग हुई छेड़छाड़

1 अगस्त तक 15 राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग की भविष्यवाणी

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस आज, जानिए इसका इतिहास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -