MP के सबसे बड़े अस्पताल में एक बार फिर शर्मनाक करतूत, महिला संग हुई छेड़छाड़
MP के सबसे बड़े अस्पताल में एक बार फिर शर्मनाक करतूत, महिला संग हुई छेड़छाड़
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवाय से आए दिन हैरान कर देने वाली और शर्मनाक घटनाएँ सामने आती रहती हैं। अब एक बार फिर से एक शर्मनाक करतूत का खुलासा हुआ है। जी दरअसल यहां डायलिसिस कराने के लिए अस्पताल में भर्ती महिला मरीज से छेड़छाड़ की गई है। बताया जा रहा है महिला के शोर मचाने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। इस बारे में शिकायत मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। आप सभी को बता दें कि इंदौर के संयोगितागंज थाना इलाके में स्थित एमवाय अस्पताल की पांचवी मंजिल पर इलाज के लिए भर्ती महिला मरीज के साथ छेड़छाड़ होने के बारे में जानकारी मिली है। इस घटना के बारे में जानकारी मिलते ही हॉस्पिटल के अध्यक्ष पीएस ठाकुर ने एक जांच कमेठी बना दी है।

इसी के साथ ही पुलिस से मौखिक शिकायत की है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि कार्रवाई के लिए उन्हें लिखित शिकायत की ज़रूरत है। आप सभी जानते ही होंगे कि सरकारी एमवाय अस्पताल मध्य प्रदेश के सबसे बड़े अस्पतालों में शुमार है। आए दिन यहां से ऐसी चौकाने वाली घटनाएं सामने आती हैं जिससे MP का सिर शर्म से झुक जाता है। फिलहाल इस घटना के बारे में बात करें तो पूरी घटना की जानकारी मरीज और उसके परिवार ने एमवाय अस्पताल प्रबंधन को दी।

बताया जा रहा है पीड़ित महिला धार जिले की रहने वाली है। महिला का कहना है चिकित्स्कों की सलाह पर उसका डायलिसिस चल रहा है और बीते कल सुबह के वक़्त महिला मरीज ने जब कुछ समस्या बताई तो खुद को स्टाफ का सदस्य बताने वाले युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत की। यह देखते ही महिला चीखने लगी, जिसके कारण वह भाग गया। हालांकि वह कौन था इसकी पहचान नहीं हो सकी। इस पूरे मामले की जानकारी मीडिया और अस्पताल प्रबंधन को लगी तो अधीक्षक ने महिला चिकित्स्कों की देखरेख में अन्य अधिकारियों की एक टीम गठित कर दी।

1 अगस्त तक 15 राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग की भविष्यवाणी

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस आज, जानिए इसका इतिहास

दोस्तों संग बारिश का आनंद लेते नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -