UP के बाद 'MP में का बा' गाकर ख़बरों में छाई नेहा राठौर, CM शिवराज पर साधा निशाना
UP के बाद 'MP में का बा' गाकर ख़बरों में छाई नेहा राठौर, CM शिवराज पर साधा निशाना
Share:

भोपाल: उत्तर प्रदेश के बाद अब लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अपने चिरपरिचत अंदाज़ में 'एमपी में का बा' गाने से शिवराज सरकार पर सवाल उठाए हैं। सीधी पेशाबकांड को आधार बनाते हुए नेहा सिंह राठौर ने नया गाना बनाया है। इसके अतिरिक्त अपने गाने के माध्यम से नेहा सिंह राठौर ने महाकाल लोक घोटाला, पटवारी भर्ती घोटाला, व्यपामं घोटाले पर शिवराज सिंह चौहान को घेरा है।

नेहा सिंह राठौर ने अपने 'एमपी में का बा' गाने में शिवराज सिंह चौहान की लाड़ली बहना योजना पर भी निशाना साधा है। नेहा ने कहा है कि लाड़ली बहना को रोजगार दो-एक हज़ार रूपए नहीं है। गाने के आखिर में नेहा सिंह राठौर ने विवादित पंक्तियां गाते हुए शिवराज सिंह चौहान की तुलना कंस और शकुनि से की है तथा उन्हें कलयुग का मामा बताया है। आपको बता दें की सीधी पेशाब कांड पर विवादित ट्वीट करने के पश्चात् नेहा सिंह राठौर के खिलाफ भोपाल सहित मध्य प्रदेश के कई शहरों में FIR दर्ज की जा चुकी है। सीधी पेशाबकांड को लेकर नेहा सिंह ने एक ट्वीट किया था, जिसमें पेशाब करता हुआ शख्स RSS जैसी ड्रेस पहने दिखाई दे रहा है। वहीं कांग्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा पर तंज कसा है

फोटो ट्वीट करने के साथ ही नेहा सिंह ने लिखा था 'MP में का बा।।।? Coming Soon।' ट्विटर पर इस पोस्ट को लेकर कुछ लोगों ने आलोचना आरम्भ कर दी थी। फिर भोपाल के हबीबगंज थाने में सूरज खरे नाम के व्यक्ति ने शिकायत की थी। इस शिकायत के आधार पर धारा 153(A) के तहत लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के विरुद्ध FIR दर्ज कर ली गई। बता दें कि नेहा सिंह राठौर 'यूपी में का बा' गीत को लेकर ख़बरों में आ चुकी हैं।

प्रेम को लेकर जानिए क्या बोले पंडित धीरेंद्र शास्त्री?

उड़ान को तैयार चंद्रयान-3, दोपहर 2:35 बजे होगी लॉन्चिंग, 40 दिन में तय करेगा 3.84 लाख किमी का सफर

'तेजस्वी-नितीश का ठगबंधन गुंडाराज और जातिवाद दे सकता है, रोज़गार नहीं..', लाठीचार्ज में विजय सिंह की मौत पर भड़की भाजपा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -