प्रेम को लेकर जानिए क्या बोले पंडित धीरेंद्र शास्त्री?

प्रेम को लेकर जानिए क्या बोले पंडित धीरेंद्र शास्त्री?
Share:

छतरपुर: सोशल मीडिया पर बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें उनसे पूछा जाता है कि क्या आपको प्रेम नहीं होता? इस सवाल का जवाब धीरेंद्र न में देते हैं। वो कहते हैं, मां से प्रेम होगा। अपने गुरुदेव से हमें प्रेम होगा। हमको सच बता दें, प्रेम नहीं होता है। वो बोलते हैं कि व्यक्ति दो जगह से बोलता है, एक जुबान से और दूसरा दिल से। हमारे पास वाईफाई सिग्नल है।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वो इंसान झूठ बोलता है और हम पकड़ लेते हैं। इसलिए हमें बहुत जल्दी घृणा हो जाती है तथा स्नेह बहुत कम होता है। उन्होंने बताया कि एक दिन उनकी मां ने उनसे कहा कि शादी करनी है? तो इसके जवाब में धीरेंद्र ने कहा कि टिकेगा कौन? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उसने झूठ बोल देना है तथा हमने पर्चा पकड़ा देना है। वो बोलते हैं, 'अब बताओ कौन टिकेगा?'

उन्होंने कहा कि इस पर उनकी मां बहुत हंसी। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि उन्हें स्नेह काफी कम होता है। आपको बता दें, धीरेंद्र शास्त्री दरबार लगाते हैं। जिसमें लाखों के आंकड़े में लोग जुटते हैं। वो लोगों की परेशानी एवं उनके समाधान बताने का दावा करते हैं। 

'तेजस्वी-नितीश का ठगबंधन गुंडाराज और जातिवाद दे सकता है, रोज़गार नहीं..', लाठीचार्ज में विजय सिंह की मौत पर भड़की भाजपा

पटवारी परीक्षा परिणाम भर्ती को लेकर CM शिवराज ने किया ये बड़ा ऐलान

NCP के बाद अब शिंदे सरकार में शामिल होंगे कांग्रेस के विधायक ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -