नेहा कक्कड़ ने कैसे निकला डेटिंग से डिप्रेशन तक का सफर, जानिये पूरी डिटेल
नेहा कक्कड़ ने कैसे निकला डेटिंग से डिप्रेशन तक का सफर, जानिये पूरी डिटेल
Share:

म्यूजिक इंडस्ट्री के जब भी हिट पार्टी नंबर्स का जिक्र किया जाता है, तब-तब सिंगर नेहा कक्कड़ को याद किया  जाता है। आज नेहा म्यूजिक इंडस्ट्री के चमकते सितारों में से एक बड़ा नाम हैं। इसके अलावा नेहा अपनी अनोखी आवाज़ और शानदार गायकी की वजह से म्यूजिक डायरेक्टर्स की पहली पसंद मानी जाने लगी हैं।इसके साथ ही  नेहा अब तक बॉलीवुड में कई ब्लॉकबस्टर गानों को आवाज़ दें चुकी हैं। ऐसे में बहुत ही कम समय में नेहा ने सबको अपनी गायकी का कायल बना दिया है। वही गायकी के अलावा भी नेहा कई और वजहों से भी चर्चा का विषय बनी रहती हैं, चलिए जानते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें। नेहा ने 2008 में अपने करियर की शुरुआत 'नेहा द रॉकस्टार' नाम के म्यूजिक एल्बम से की थी। वही इससे पहले नेहा 2006 में सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल सीजन 2’ में एक कंटेस्टेंट के तौर पर आयीं थी। 

फिलहाल इंडियन आइडल में ऑडिशन देने से पहले नेहा जागरण किया करती थीं और ये बात उनका हर फैन जानता है।  इस रियलिटी शो में नेहा विनर तो नहीं बन पायीं थी, परन्तु अपनी शानदार गायकी से सभी पर अपनी छाप छोड़ गयीं। 2008 में ब्रेक मिलने के बाद नेहा ने बॉलीवुड में बतौर सिंगर एंट्री की थी। वर्ष 2014 में नेहा का गाया हुआ एक गाना मनाली ट्रांस जबरदस्त हिट हुआ।इसके अलावा  इस गाने के बाद नेहा ने एक के बाद कई हिट नंबर्स दिए जिनकी बदौलत उनका नाम टॉप सिंगर्स की लिस्ट में शुमार हो गया है | अब बात की जाए नेहा कक्कड़ की पर्सनल लाइफ कि तो नेहा अपने हुकअप और ब्रेकअप्स की वजह से काफी सुर्ख़ियों में रहती हैं। आपको याद दिला दें कि वर्ष 2018 में नेहा कक्कड़ और ‘यारियां’ फेम हिमांश कोहली का ब्रेकअप हो गया था।

 इसके अलावा चार साल के लंबे रिलेशन के बाद ब्रेकअप की वजह से नेहा काफी अपसेट हो गई थीं और डिप्रेशन का शिकार भी हो गयीं थी। दोनों का ब्रेकअप ऑफिशियल तब हुआ जब दोनों ही सेलब्स ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया था। अब नेहा एक बार फिर से रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उनका नाम उदित नारायण के बेटे और सिंगर आदित्य नारायण के साथ जोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही रिएलिटी शो इंडियन आइडल 11 में दोनों साथ काम कर रहे हैं जहां नेहा शो की जज हैं, वहीं आदित्य शो में होस्ट के तौर पर नज़र आते हैं। शो में दोनों के बीच फ्लर्टिंग देखने को मिलती है। फिलहाल दोनों रिलेशनशिप में है या ये सिर्फ मस्ती है इस बात की अभी कोई भी आधिकारिक पुष्टी नहीं है। सिंगर नेहा बॉलीवुड के चार्टबस्टर गाने जैसे 'मोरनी बनके', 'निकले करंट', 'मखना',' 'कोका-कोला', 'हौली-हौली', 'धीमे-धीमे', 'ओ साकी-साकी', 'छम्मा- छम्मा' गा चुकी हैं। अभी हाल ही में उनका ‘गर्मी’ गाना काफी चर्चा में है।

पर्दे पर संस्कारी तो असल में बड़ी हॉट है टीवी की राधा

RSS पर दिग्विजय सिंह का निशाना, कहा- अगर भारत में रहने वाले सभी लोग हिन्दू तो....

साउथ टीवी एंकर लक्ष्मी ने शेयर की प्रभास संग तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -