RSS पर दिग्विजय सिंह का निशाना, कहा- अगर भारत में रहने वाले सभी लोग हिन्दू तो....
RSS पर दिग्विजय सिंह का निशाना, कहा- अगर भारत में रहने वाले सभी लोग हिन्दू तो....
Share:

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयं सेवकों (RSS) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि संघ के कार्यकर्ता कहते हैं कि हिंदुस्तान के सभी निवासी हिंदू हैं। इस हिसाब से अमेरिका, अफ्रीका और अन्य देशों में पैदा हुए हिंदुओं की क्या पहचान है? यह बात दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक रैली को सम्बोधित करते हुए कही है।

इसके साथ ही कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि, 'लोग कहते हैं कि मैं मुस्लिमों के प्रति झुकाव रखता हूं। लेकिन मैं न तो मुस्लिमों के लिए और न ही हिंदुओं के प्रति झुकाव रखता हूं। मेरा झुकाव हिंदुस्तान के प्रति है। मेरी ताकत इस देश की विविधता में एकता से आती है। मैं पहले भारतीय हूं फिर हिंदू या जो भी हूं।' बता दें कि संघ प्रमुख के इस बयान के बाद NDA के घटक दल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और दलित नेता रामदास आठवले ने कहा था कि वह संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान से सहमत नहीं हैं। यदि यह कहा जाए कि RSS हर किसी को भारतीय मानता है (हिंदू के बदले) और हम सभी एकजुट हैं तो मैं समझ सकता हूं।

अठावले ने कहा कि हिंदू बहुसंख्यक समुदाय है, किन्तु बौद्ध, मुस्लिम, ईसाई, जैन, दलित, पिछड़ा वर्ग भी भारत में रहता हैं। हम सब एक हैं और भारतीयों के रूप में एकजुट हैं। उन्होंने कहा था कि एक समय में भारत समेत कई देशों में बौद्ध धर्म प्रमुख धर्म था, 'क्या हमें तब कहना चाहिए कि हम सभी बौद्ध हैं?'

नेपाल में नेशनल असेंबली के लिए मतदान, इतने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे

पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ी गिरावट, जानिए आज के भाव

पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष बढ़ी नौकरियां, EPFO ने जारी किए आंकड़े

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -