तीसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलिब्रिटी बनी नेहा कक्क्ड़
तीसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलिब्रिटी बनी नेहा कक्क्ड़
Share:

नेहा कक्कड़ एक बेहतरीन सिंगर है और उन्होंने अपनी आवाज से सभी के दिलों को जीता है। नेहा आज देश के करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती हैं और उन्हें लोगों का बहुत प्यार मिलता है। वैसे आज वह समय है जब नेहा कक्कड़ का कोई भी गाना आते ही सुपरहिट हो जाता है। फिलहाल नेहा सोशल मीडिया की भी क्वीन कही जाती हैं। आज के समय में सोशल मीडिया पर नेहा की सक्रियता देखते ही बनती है। नेहा अक्सर अपने नए पोस्ट फैन्स के साथ साझा करती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Kakkar (Mrs। Singh) (@nehakakkar)

अब हाल ही में नेहा ने एक और खुशखबरी अपने चाहने वालों के साथ शेयर की है। जी हाँ, हाल ही में नेहा ने यह खुलासा किया है कि वह सबसे अधिक फॉलोअर्स वाली सिंगर बन गईं हैं। जी हाँ, नेहा कक्कड़ बॉलीवुड की पहली ऐसी सिंगर हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अब नेहा सबसे ज्यादा फॉलोअर्स के साथ फिल्म इंडस्ट्री की तीसरी सेलेब्रिटी बन गई हैं। आप सभी को बता दें कि पहले नंबर पर प्रियंका चोपड़ा 65।6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ आती हैं। उसके बाद दूसरे नंबर पर श्रद्धा कपूर है जो 63।8 मिलियन फॉलोअर्स के साथ आती हैं। वहीं अब तीसरे नंबर पर नेहा आ गईं हैं जिनके 60 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। नेहा के बाद चौथे और पांचवे नंबर पर दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट हैं।

फिलहाल नेहा कक्कड़ ने सेलिब्रेशन का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें नेहा रोहनप्रीत सिंह के साथ जश्न मनाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर कर नेहा ने लिखा है- '60 Million Pyar! Main Khush Nahin Behad Khush Hoon।। The amount of love you all give Your Nehu can’t be compared with anything! Aap ho toh Neha Kakkar Hai! Thank You।। Each One of You and Specially My Most Special People, My #NeHearts Love You all!!!!' वैसे नेहा इस वीडियो में बड़ी खुश दिख रहीं हैं।

सितंबर से Sputnik V का प्रोडक्शन शुरू करेगा सीरम इंस्टिट्यूट, प्रतिवर्ष होगा 30 करोड़ डोज़ का उत्पादन

‘करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी बाइबल' ने खड़ी की समस्यां, अभिनेत्री के खिलाफ दर्ज हो सकता है मुकदमा

बाबा रामदेव बोले- पतंजलि ने विदेशी कंपनियों के एकाधिकार को दी चुनौती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -