उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने इशारों में पाकिस्तान को दी चेतावनी, वही ममता बनर्जी ने कही ये बात
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने इशारों में पाकिस्तान को दी चेतावनी, वही ममता बनर्जी ने कही ये बात
Share:

एकबार फिर इशारों-इशारों में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है. अपने बयान में उन्होंने कहा है कि भारत गंभीर उकसावे के बावजूद संयम के साथ काम कर रहा है लेकिन अगर भारत पर हमला हुआ तो हम उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे. उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को पाकिस्तान को ये चेतावनी दी. नायडू राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा कार्यालय में अपने दूसरे वर्ष के दौरान दिए गए 95 भाषणों का संकलन शुरू करने के बाद यह टिप्पणी की है.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चंद्रयान 2 के चंद्रमा के सतह पर पहुंचने की प्रक्रिया के बीच प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पर हमल बोला है. ममता बनर्जी ने कहा कि ऐसा लगता हैै जैसा कि पहली बार देश में चंद्रयान लॉन्च हुआ है. इससे पहले भी वे सत्ता में थे तब ऐसा मिशन क्यों नहीं हुआ. यह सब आर्थिक आपदा से लोगों को ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है.

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि चंद्रयान-2 की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ हिंदुस्तान चांद पर पहुंच जाएगा. आज मध्य रात्रि चांद की सतह पर चंद्रयान-2 की सॉफ्ट लैंडिंग होगी. पीएम मोदी ने चंद्रयान-2 की लैंडिग को लेकर कहा कि जिस घड़ी का 130 करोड़ भारतीय बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वो आ ही गई. अब से कुछ ही देर में चंद्रयान 2 चंद्र दक्षिण ध्रुव पर होगा. भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया एक बार फिर हमारे स्पेस वैज्ञानिकों की ताकत देखेगी.

शमी के बाद इस पूर्व क्रिकेटर पर लगा गंभीर आरोप, दी जान से मारने की धमकी

भाजपा नेता का हत्यारा हाजी आरिफ गिरफ्तार, 20 जुलाई को किया था क़त्ल

मोटर व्हीकल एक्ट: यदि पुलिसकर्मी ने तोड़ा ट्रैफिक रूल, तो भरना होगा दोगुना जुर्माना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -