'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में नजर आएगी यह नयी जोड़ी, नाम सुनकर खुश हो जाएंगे आप
'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में नजर आएगी यह नयी जोड़ी, नाम सुनकर खुश हो जाएंगे आप
Share:

टीवी सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं को फैंस ने बहुत प्यार दिया था और अब इस शो का दूसरा पार्ट आने वाला है। जी हाँ, हाल ही में आ रही खबर के मुताबिक जल्द ही सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं का सीक्वल बनने जा रहा हैं। सामने आ रही खबर के अनुसार इस बार एकता कपूर सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं में नए राम और प्रिया को लाने वाली हैं जो उन्हें मिल चुके हैं। एक मशहूर एंटरटेनमेंट वेब पोर्टल की रिपोर्ट को मानें तो सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं के दूसरे सीजन में टीवी अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी और नकुल मेहता की जोड़ी नजर आने वाली है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

जी हाँ, बताया जा रहा है शो के मेकर्स ने दिव्यांका त्रिपाठी के नाम को फाइनल कर लिया है। इसी के साथ नकुल मेहता राम कपूर का किरदार निभाने वाले हैं। आप सभी को यह जानकर हैरानी होगी कि नकुल मेहता मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे, जी दरअसल मेकर्स राम के किरदार के लिए करण पटेल को लेना चाहते थे। लेकिन ऐसा हो ना सका। आपको बता दें कि करण पटेल और दिव्यांका त्रिपाठी इससे पहले सीरियल ये है मोहब्बतें में साथ काम कर चुके हैं। इसी के चलते मेकर्स ने करण पटेल की जगह नकुल मेहता को ले लिया है। शो के मेकर्स चाहते हैं कि सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं के सीजन 2 में फैंस को एक नई जोड़ी देखने को मिले।

वैसे नकुल मेहता और दिव्यांका त्रिपाठी ने कभी भी साथ स्क्रीन शेयर नहीं की है और दोनों को पहली बार साथ देखना रोमांचक होने वाला है। आपको बता दें कुछ समय पहले ही दिव्यांका त्रिपाठी ने खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग खत्म की है। वह बीते दिनों ही केपटाउन से घर लौटी हैं। नकुल मेहता के बारे में बात करें तो वह शो इश्कबाज के बाद से टीवी की दुनिया से दूर हैं। बीते दिनों ही वह पापा बने हैं और इसके चलते वह चर्चाओं में रहे थे।

'अय्याश है मुनव्वर राणा का बेटा', चाचा शकील ने खोली तबरेज़ राणा की पोल

अर्जेंटीना ने कोविड टीकाकरण पर बनाया नया रिकॉर्ड

'नाबालिग लड़कियों तक को नहीं छोड़ा गया...', बंगाल हिंसा पर HC ने ममता सरकार को लताड़ा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -