बिकिनी पहनकर मौनी रॉय ने दिखाया अपना ग्लैमरस अवतार
बिकिनी पहनकर मौनी रॉय ने दिखाया अपना ग्लैमरस अवतार
Share:

टीवी इंडस्ट्री में नागिन बनकर सभी के दिलों को अपने नाम कर चुकीं एक्ट्रेस मौनी रॉय ने एक बार फिर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से फैंस का दिल जीता है। मौनी के नए फोटोज सभी के दिलों को घायल कर रहे हैं। मौनी इस समय अपनी नयी तस्वीरों से सोशल मीडिया पर कहर बरपाती नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं उनकी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। जी दरअसल इन तस्वीरों को खुद मौनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं और इनमे वह ब्लैक बिकिनी में नजर आ रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

आप देख सकते हैं उनका लुक कितना ग्लैमरस है। वैसे मौनी की ये तस्वीरें गोवा की हैं, जिसे सोशल मीडिया पर लोग तेजी से पसंद कर रहे हैं। तस्वीरों पर तेजी से कमेंट्स की बरसात हो रही है। वैसे अब तक इन तस्वीरों पर लाखों लाइक्स भी आ चुके हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर मौनी ने लिखा है- '@grandhyattgoa @globalspa_mag @media।raindrop @closet।hues Style my @anusoru @nidhikurda #GrandHyattGoa'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

आप जानते ही होंगे मौनी रॉय की खूबसूरती का आज हर कोई दीवाना है। शायद उस लिस्ट में आप भी शामिल होंगे। वैसे मौनी आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं, और इसके पीछे की वजह होती है उनकी नयी-नयी तस्वीरें। मौनी रॉय बीते कई महीनों से अपनी नई-नई तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में छाईं हुईं हैं। वैसे मौनी रॉय काफी प्यारी अदाकारा हैं और उन्हें जो एक बार देख लेता है उनका फैन बन जाता है। मौनी के इंस्टाग्राम पर 16.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं जो उनकी एक एक अदा के दीवाने हैं।

कश्मीर में जमकर रोमांस कर रहे हैं जैस्मिन और अली, सामने आईं तस्वीरें

आखिर क्यों इंडियन आइडल 12 से गायब हैं आदित्य नारायण, खुद बताई वजह

जूस बेचते नजर आए सुनील ग्रोवर, क्या इंडस्ट्री में काम मिलना हो गया बंद?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -