बसपा नेता की सरेआम गोली मार कर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुए अपराधी
बसपा नेता की सरेआम गोली मार कर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुए अपराधी
Share:

पानीपत: हरियाणा में एक सरकारी स्कूल के सामने सरेआम बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या कि पूरी घटना के साथ दोनों बाइक सवार आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। यह वारदात हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा में माता पूली रोड पर हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं।

रेलवे ट्रेक पर आया प्रेमी जोड़ा और फिर यूं समाप्त कर ली अपनी जीवन लीला

पुलिस ने मौके का निरिक्षण कर परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए हैं।ग्राम जौरासी के रहने वाले सुखदेव सिंह ठेकेदारी का काम करते थे और बसपा की समालखा हलका कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष का पदभार भी सँभालते थे। सुखदेव ने माता पूली रोड पर एक घर में पेंट करवाने का ठेका लिया हुआ था। शुक्रवार दोपहर सुखदेव कर्मचारियों को लंच करने की बात कहकर खुद बाजार से सामान लेने चले गए।

यूपी के जौनपुर में फिर चली लापरवाही की गोली, अब बारह साल का बच्चा बना निशाना

लौटते वक़्त लगभग 12:45 बजे बाइक पर सवार दो लोगों ने सरकारी स्कूल के सामने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने पर वे बाइक से गिर गए। वहीं दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग जमा हो गए और खून से लथपथ सुखदेव को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

खबरें और भी:-

शादी समारोह में फोटोग्राफी करना युवक को पड़ा भारी हो गया ऐसा हादसा

झारखंड में एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या

पानीपत में बसपा नेता की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -