मुंबई: भारी बारिश का अलर्ट
मुंबई: भारी बारिश का अलर्ट
Share:

मुंबई: आज मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई गई है। जी दरअसल मौसम विभाग ने हाल ही में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आप सभी को बता दें कि मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में ज्यादा बारिश की चेतावनी दी गई है। मिली जानकारी के तहत बीते कल से ही विदर्भ, मराठवाडा समेत मध्य महाराष्ट्र में बारिश शुरू हो चुकी है। वहीं मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, नासिक, औरंगाबाद, धुले, नंदुरबार, जलगांव, जालना, बुलढाणा, वाशिम, वर्धा और चंद्रपुर जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया जा चुका है।

इसी के साथ आपको हम यह भी बता दें कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार, मुंबई शहर में बीते बुधवार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक 32.5 मिमी बारिश हुई थी। वहीं पूर्वी उपनगरों में 12.72 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 17.0 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं दूसरी तरफ आईएमडी, मुंबई में उप महानिदेशक केएस होसलीकर का कहना है कि, 'पूर्वानुमान महाराष्ट्र में, विशेष रूप से उत्तरी कोंकण, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की से भारी बारिश को दर्शाता है।' मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस महीने के अंतिम 10 दिन में अच्छी बारिश होने की संभावना है और इससे राजधानी में जो बारिश की जो कमी हुई है, वह पूरी हो सकी है।

इसी के साथ आईएमडी ने उत्तर पश्चिम भारत में मानसून के फिर से दस्तक देने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में मध्यम बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी क्र दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि बारिश की वजह से तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ जाएगा। वैसे सामान्य तौर पर दिल्ली में अगस्त के महीने में 247.7 मिमी बारिश होती है। लेकिन आईएमडी ने इस महीने दिल्ली में सामान्य बारिश का अनुमान लगाया था।

UP:गणेश विसर्जन के दौरान नदी में डूबे 5 लोग

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

UP: शादियों में शामिल हो सकेंगे 100 लोग लेकिन ये है शर्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -