छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत
Share:

कोंडागांव: आजकल आए दिन चौकाने वाले हादसे हो रहे हैं। हाल ही में एक हादसा छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में हुआ है। जी हाँ, मिली जानकारी के तहत यहाँ भीषण सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है इस हादसे में नौ लोगों की मौत मौके पर हो गई है। इसी के साथ सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें फरसगांव स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के पश्चात रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है इस हादसे में चार गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। खबरों के अनुसार स्कॉर्पियो और सवारी ऑटो में भीषण टक्कर के बाद यह भीषण हादसा हुआ है। खबरों के अनुसार गमी से परिवार के सभी लोग लौट रहे थे। वहीं परिवार के 16 लोग ऑटो में सवार थे। ऐसे में झारखंड से जगदलपुर की तरफ जा रही स्कॉर्पियो ने ऑटो सवार को टक्कर मार दी थी। इस बीच ऑटो के परखच्चे उड़ गए। वहीं मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई जिसमें 10 महीने की मासूम बच्ची भी शामिल है। इसी के साथ बताया जा रहा है कि सात लोग जख्मी है, और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

इस घटना के बारे में सूचना मिलते ही अति. पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा व फरसगांव एसडीओपी मणिशंकर चंद्रा समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो शेष लोगों को तत्काल 108 के माध्यम से फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालाँकि उपचार के दौरान 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 लोगों को रायपुर और 3 लोगों को उचित उपचार हेतु कोंडागांव रेफर किया गया। मिली जानकारी के तहत मौके पर ही मृतकों की सूची में 4 महिला, 4 पुरुष और 1 दुधमुही बच्ची शामिल है।

UP: शादियों में शामिल हो सकेंगे 100 लोग लेकिन ये है शर्त

हारते-हारते जीत गई चेन्नई सुपर किंग्स, 20 रनों से दी मुंबई को दी मात

OMG: IPL 2021 के बाद विराट कोहली RCB की कप्तानी से भी देंगे इस्तीफा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -