मुंबई: आरे कॉलोनी में पेड़ काटने को लेकर सियासी घमासान जारी, हिरासत में लिए गए प्रकाश आंबेडकर
मुंबई: आरे कॉलोनी में पेड़ काटने को लेकर सियासी घमासान जारी, हिरासत में लिए गए प्रकाश आंबेडकर
Share:

मुंबई: मुंबई की आरे कॉलोनी में मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए पेड़ काटने पर सियासी घमासान भी शुरू हो चुका है। कांग्रेस और शिवसेना के बाद अब दलित नेता प्रकाश आंबेडकर भी इस मामले में उतर आए हैं। शनिवार को 29 लोगों को गिरफ्तार करने के बाद रविवार को पुलिस ने दलित नेता प्रकाश आंबडेकर को भी कस्टडी में ले लिया गया। हालांकि कुछ देर बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।

प्रकाश आंबेडकर पेड़ काटने का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं का समर्थन करने के लिए आरे कॉलोनी पहुंचे थे। उनका इल्जाम है कि महाराष्ट्र सरकार पेड़ काटने के खिलाफ लोगों की आवाज दबाने के लिए 'शक्ति' का प्रयोग कर रही है। शनिवार को पुलिस ने पूरे क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी है। हिरासत से रिहा होने के बाद वंचित बहुजन अघाड़ी पार्टी के चीफ प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि आरे कॉलोनी की हरियाली प्रदूषण को कम करने में सहायता करती है। लेकिन सरकार कार्यकर्ताओं को चुप कराने के लिए शक्ति का इस्तेमाल कर रही है।

वहीं, आरे कंजर्वेटिव ग्रुप की अमृता भट्टाचर्जी ने कहा है कि शनिवार को 1,500 से अधिक वृक्ष काटे जा चुके हैं। MMRC की प्रबंध निदेशक अश्विनी भिडे ने कहा कि, 'योजनाबद्ध कार्य पूरा होने के करीब है, किन्तु मेरे पास पेड़ों की कटाई का सटीक ब्यौरा नहीं है।' प्रदर्शन करने वाले जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया था, उनमें शिवसेना की उपाध्यक्ष प्रियंका चतुर्वेदी और पूर्व महापौर सुभा राउल भी शामिल हैं।

बिहार: बाढ़ से बेहाल दानापुर में पहुंचे पप्पू यादव, सरकार पर जमकर साधा निशाना

संजय निरुपम का दावा, कहा - चापलूस नेताओं को हटाए बिना कांग्रेस का बेड़ा पार नहीं होगा

पाक के हमले को नाकाम करने वाले विंग कमांडर अभिनन्दन की 51 स्क्वॉड्रन को किया जाएगा सम्मानित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -