इस व्यक्ति ने सच कर दी 'आम के आम गुठलियों के दाम' की कहावत, जानिए कैसे...?
इस व्यक्ति ने सच कर दी 'आम के आम गुठलियों के दाम' की कहावत, जानिए कैसे...?
Share:

मुंबई: आम के सीजन में मुंबई के एक NGO ने लाखों आम के पेड़ तैयार करने का संकल्प किया जा चुका है। जिसके लिए वह लोगों से आम खाने के उपरांत बची गुठलियों को फेंकने के बजाय उसे NGO को दान करने की मांग की जा रही है। जिसका उद्देश्य मुंबई शहर में लाखों आम के पेड़ों को उगाना है। मिशन ग्रीन मुंबई और ट्री एम्बुलेंस फाउंडेशन ने ये निर्णय तब लिया जब ताउते तूफान  के कारण से हज़ारो पेड़ शहर में गिर गए और पर्यावरण को भारी मात्रा में हानि पहुंची है। इस NGO को भारी संख्या में लोग आम की गुठलियां दान कर चुके है।

मुंबई के चारकोप क्षेत्र में रहने वाले शुभजीत मुखर्जी के घर में दिन भर में तकरीबन 100 से अधिक पार्सल आते हैं जिनमें आम की गुठलियां भरी होती हैं। देश के कोने-कोने से लोग उनके इस अभियान में शामिल हो रहे हैं और आम की गुठलियों को मुंबई में उनके पास भेज चुके है। शुभजीत कहते हैं कि आम की गुठलियों को साफ करके और सूखाकर भेजना लोगों के लिए अच्छी बात है। लेकिन लोग उनके कार्य में मदद कर रहे हैं और हजारों गुठलियां आज उनके पास आ चुकी हैं। शुभजीत के अनुसार उनका यह मिशन मुंबई महानगरपालिका, वन मंत्रालय और एग्रीकल्चर के कॉलेजों के साथ मिलकर चलाया जा जाता रहा है। देश के कई बड़े बड़े शहरों में नर्सरियां जिससे जुड़ी हुई हैं जो उनके मिशन को आगे बढ़ाने और आम के पेड़ तैयार करने में लगी हैं।

शुभजीत के अनुसार आम की गुठलियों से तैयार किए जाने वाले पेड़ों को ग्राफ्ट टेक्निक के द्वारा ऐसे तैयार किए जाएंगे जो छोटे होंगे लेकिन फल उनमें अधिक आएंगे। देश के कई जिलों जैसे मुरबाड़, ठाणे, वर्धमान, इलाहाबाद, मेरठ, हैदराबाद और औरंगाबाद जैसे शहरों में मौजूद नर्सरी इन गुठलियों से पेड़ तैयार करने के कार्य में लगे हुए है। उनके अनुसार, उनके इस मिशन में बहुत लोग साथ दे रहे है। इससे लगता है कि पर्यावरण को लेकर लोग बहुत जागरुक हैं।

बिहार के 215 गाँवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

राजनाथ सिंह ने कहा- "भारत अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन कर विवादों का शांतिपूर्ण समाधान..."

असम में 22 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, लेकिन मिलेंगी ये रियायतें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -