मुंबई: BMC ने दिखाई सख्ती, 22 मार्च से मॉल में एंट्री के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य
मुंबई: BMC ने दिखाई सख्ती, 22 मार्च से मॉल में एंट्री के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता चला जा रहा है। इस बढ़ते हुए कहर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है। अब इन सभी के बीच BMC ने सख्ती दिखाते हुए 22 मार्च से मुंबई के सभी मॉल में एंट्री के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। जी हाँ, यहाँ कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब मॉल में जाने वाले लोगों का कोरोना टेस्ट किया जाने वाला है। इस बारे में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने कहा, 'वह मुंबई में सभी मॉल में कोरोना वायरस टेस्ट के सैंपल लेने के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट की फैसिलिटी प्रोवाइड करवाएगा।'

इसी के साथ मुंबई के सभी मॉल के बाहर अब स्वैब कलेक्शन टीम तैनात रहने के बारे में कहा जा रहा है। इस बारे में एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर सुरेश काकानी ने कहा कि तेजी से बढ़ते मामलों के कारण बीएमसी ने यह निर्णय लिया है। केवल इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने यह भी बताया कि, '22 मार्च से सभी मॉल में स्वैब कलेक्शन की सुविधा होना अनिवार्य होगा। इसके लिए एक टीम एंट्रेस गेट पर तैनात की जाएगी।'

वहीं इस मामले में बीएमसी वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि, 'लोगों को मॉल में प्रवेश करने से पहले या तो अपनी निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी या फिर टेस्ट के लिए तैयार रहना होगा। लक्षण वाले किसी मरीज को पहचानना मुश्किल है और एक बार जब कोई व्यक्ति मॉल जैसे भीड़ भरे स्थान पर जाता है, तो संक्रमण तेजी से फैल सकता है। इसलिए मॉल में एंट्री के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गई है।' आप सभी को हम यह भी बता दें कि महाराष्ट्र में बीते गुरुवार को कोरोना के करीब 26 हजार नए केस दर्ज किए गए हैं, जो इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा है।

शाहरुख़ खान के गाने पर जमकर थिरके राहुल-दिशा, वीडियो ने सोशल मीडिया पर लगाई आग

वाहन चलाने के मामले में सबसे खतरनाक देश है दक्षिण अफ्रीका, भारत को मिला ये स्थान

सड़क पर तड़पते रहे घायल पति-पत्नी, बहता रहा खून, वीडियो बनाती रही अमानवीय भीड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -