मुख़्तार अंसारी का करीबी जुगनू वालिया पंजाब से गिरफ्तार, रेस्टोरेंट मालिक हत्‍याकांड में 2 साल से था फरार
मुख़्तार अंसारी का करीबी जुगनू वालिया पंजाब से गिरफ्तार, रेस्टोरेंट मालिक हत्‍याकांड में 2 साल से था फरार
Share:

चंडीगढ़: लखनऊ के आलमबाग में रेस्टोरेंट मालिक रोमी का दिनदहाड़े क़त्ल कराने की साजिश का आरोपी मुख्तार अंसारी का बेहद करीबी हरविन्दर सिंह उर्फ जुगनू वालिया शनिवार को पंजाब में अरेस्ट कर लिया गया है। पहले STF और आलमबाग पुलिस भी इससे इनकार करते रहे थे, लेकिन, शाम को पंजाब के DGP गौरव यादव ने ट्वीट कर उसकी गिरफ्तारी की जानकारी दे दी।

ADG कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने जानकारी दी है कि जुगनू वालिया पर यूपी पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित कर रखा था। बता दें कि, रेस्टोरेंट मालिक का क़त्ल वर्ष 2021 में हुआ था। इस मामले में उसका नाम सामने आने के बाद से पुलिस और STF उसे खोज रही थी। उसकी लखनऊ में ढाई करोड़ की सम्पत्ति भी जब्त कर ली गई थी। पंजाब पुलिस के अनुसार, जुगनू पर हत्या, हत्या की कोशिश सहित कई मामले दर्ज है। उसके खिलाफ पंजाब पुलिस ने एक और केस दर्ज किया है। 

बता दें कि, आलमबाग के चंदरनगर में 27 अक्टूबर, 2021 को चिकचिक रेस्त्रां के मालिक जसविन्दर सिंह उर्फ रोमी का क़त्ल कर दिया गया था। इसमें गिरफ्तार नीशू, लवीश, जोगिन्दर, दिलशाद गोल्डी व नीतेश ने कबूला था कि यह हत्या रोमी के कहने पर की गई है। 10 जनवरी 2019 को मानकनगर में कपड़ा व्यापारी अमनप्रीत का क़त्ल कर दिया गया था। इसमें जुगनू पर साजिश रचने का इल्जाम लगा था। पुलिस ने अगस्त, 2020 में जुगनू की पांच लग्जरी गाड़ियां जब्त कर दी थी।

'हिन्दुओं भारत छोड़ो..', यूपी में घर की दीवारों पर लिखे नारे, केस दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस

'केजरीवाल के शीशमहल पर 45 नहीं, 171 करोड़ रुपए खर्च हुए ..', कांग्रेस नेता अजय माकन का बड़ा दावा

'भाजपा ने रची शिवसेना को ख़त्म करने की साजिश..', महाड में जमकर गरजे उद्धव ठाकरे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -