'केजरीवाल के शीशमहल पर 45 नहीं, 171 करोड़ रुपए खर्च हुए ..', कांग्रेस नेता अजय माकन का बड़ा दावा
'केजरीवाल के शीशमहल पर 45 नहीं, 171 करोड़ रुपए खर्च हुए ..', कांग्रेस नेता अजय माकन का बड़ा दावा
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय माकन ने मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के आवास के सौंदर्यीकरण को लेकर उनपर निशाना साधा है। अजय माकन ने कहा है कि केजरीवाल के महल पर 45 करोड़ नहीं, बल्कि कुल 171 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि, केजरीवाल के आवास को फैलाने के लिए अफसरों के घरों को भी नहीं बख्शा गया। 

अजय माकन ने कहा कि, केजरीवाल के महल को फैलाने के लिए अधिकारियों के मकान गिरा दिए गए। साथ ही उन अफसरों के लिए CWD खेल गांव में 21 फ्लैट ख़रीदे गए। इनमें से प्रत्येक फ्लैट की कीमत 6 करोड़ आंकी गई है। इस रकम को भी  केजरीवाल के महल के खर्चे में जोड़ा जाना चाहिए। कांग्रेस नेता अजय माकन ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि, केजरीवाल अपने आप को आम आदमी दिखाने के लिए अपनी साइज से बड़े कपड़े पहनते हैं, एक रुपए वाली पेन रखते हैं और चप्पल पहनते हैं। उन्होंने कहा कि, असल सादगी की मिसाल तो पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित थीं।

अजय माकन ने दावा किया कि, दिल्ली के बजट में मुख्यमंत्री आवास पर 45 करोड़ या 171 करोड़ खर्च का कोई उल्लेख नहीं किया गया। उन्होंने ये भी कहा कि नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए केजरीवाल ने हेरिटेज बिल्डिंग को ढहते हुए 2 मंजिला इमारत बना दी। इस दौरान 28 पेड़ काट डाले गए। तल्ख अंदाज में कांग्रेस नेता ने कहा कि, हलफनाम देकर अपने आप को आम आदमी कहने वाले (केजरीवाल) के घर में लाखों के पर्दे और करोड़ों के मार्बल लगे हुए हैं। 

कांग्रेस नेता ने कहा कि, केजरीवाल के शराब घोटाले की पहली शिकायत भी कांग्रेस ने ही की थी। केजरीवाल सरकार भ्रष्ट है, जो 171 करोड़ का खुद का महल बनाए, वो कैसा आम आदमी? लोकपाल को लेकर केजरीवाल अब खामोश क्यों हैं? हर पार्टी को केजरीवाल का वास्तविक चरित्र समझना चाहिए। केजरीवाल भ्रष्टाचार के पैसे का उपयोग कांग्रेस के खिलाफ कर रहे हैं और भाजपा को मजबूत कर रहे हैं।

'मैडम सोनिया, आपसे ये उम्मीद नहीं थी..', ओवैसी ने कांग्रेस की प्रमुख नेता पर बोला सीधा हमला

राहुल गांधी के कारण भूखे रह गए दिल्ली यूनिवर्सिटी के बच्चे ! DU ने बयान जारी कर जताई आपत्ति, कहा- दोबारा ऐसा न हो

NEET एग्जाम के कारण पीएम मोदी ने घटाया अपने रोड शो का वक़्त, शिवमोगा में जनसभा को करेंगे संबोधित

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -