यूपी की जेल में शांति से सो भी नहीं पा रहा मुख्तार, जानें किसने उड़ाई 'बाहुबली' की नींद
यूपी की जेल में शांति से सो भी नहीं पा रहा मुख्तार, जानें किसने उड़ाई 'बाहुबली' की नींद
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बाहुबली MLA मुख्तार अंसारी बांदा की जेल में चैन की नींद नहीं ले पा रहा है। जबसे मुख्तार अंसारी को पंजाब से बांदा की जेल में शिफ्ट किया गया है, उसके रातों की नींद उड़ गई है। वह जेल में कई रातों से ठीक से सो भी नहीं पा रहा है। एक तो यूपी की गर्मी और ऊपर से जेल में मच्छरों ने मुख्तार अंसारी के रातों की नींद उड़ा रखी है। जी हां, पंजाब की जेल में कुछ वर्ष बिताने के बाद मुख्तार अंसारी अब बांदा की जेल में मच्छरों से परेशान है।

गौरतलब है कि तीन-चार दिन पहले ही मुख्तार अंसारी को पंजाब की जेल से यूपी के बांदा जेल में शिफ्ट किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पंजाब से लौटने के बाद बांदा जेल में दो-तीन रातें बिता चुके मुख्तार को गर्मी ने भी तंग कर रखा है। बता दें कि पंजाब की तुलना में उत्तर प्रदेश में तापमान 10 डिग्री ज्यादा है। यही कारण है कि 2019 से ही पंजाब की जेल में कैद मुख्तार अंसारी को यूपी में नींद नहीं आ रही है।

बता दें कि बुधवार तड़के मुख्तार अंसारी को एक एंबुलेंस में सड़क के जरिए पंजाब से बांदा जेल लाया गया। मुख्तार अंसारी के साथ पुलिस बलों का बड़ा काफिला था, जो मुख़्तार को लाने यूपी से पंजाब गया था। पुलिस ने लगभग 900 किलोमीटर की यात्रा की और 16 घंटे के सफर के बाद मुख्तार अंसारी को बांदा जेल लाया गया। इस सफर में पुलिस ने तीन बार रूट भी बदले थे। 

दूसरी Covid19 लहर भारतीय बैंकों के लिए जोखिम को बढ़ाती है: फिच रेटिंग्स

हैदराबाद में खुदाई में मिले सोना और प्राचीन गहने

सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट की गई दर्ज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -