मुकेश अंबानी ने रिलायंस कर्मचारी को उपहार में दिया 1500 करोड़ का घर, 22 मंजिल की है ईमारत
मुकेश अंबानी ने रिलायंस कर्मचारी को उपहार में दिया 1500 करोड़ का घर, 22 मंजिल की है ईमारत
Share:

मुंबई: देश के सबसे रईस कारोबारी मुकेश अंबानी ने बड़ा दिल दिखाया है। दरअसल, अंबानी ने लम्बे समय से रिलायंस इंडस्ट्रीज के कर्मचारी और अपने खास लोगों में शामिल मनोज मोदी को आलीशान घर गिफ्ट किया है। यह घर कितना भव्य होगा, इस बात का अनुमान इससे ही लगाया जा सकता है कि इसकी कीमत 1500 करोड़ रुपये है। मनोज मोदी को रिलायंस इंडस्ट्रीज के सबसे विश्वसनीय कर्मचारियों में गिना जाता हैं और उन्हें मुकेश अंबानी के राइट हैंड के रूप में भी जाना जाता है। 

रिपोर्ट के अनुसार, मनोज मोदी को अंबानी ने जो घर गिफ्ट किया गया है, वह 22 मंजिला इमारत है। इतना ही नहीं यह मुंबई की प्राइम लोकेशन नेपीन सी रोड पर स्थित है। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ महीने पहले ही मुकेश अंबानी ने मनोज मोदी को यह घर उपहार में दिया है। बीते कई दशकों से रिलायंस के विश्वसनीय कर्मचारी रहे मनोज मोदी फिलहाल रिलायंस जियो और रिटेल के निदेशक हैं।

मुकेश अंबानी की तरफ से अपने कर्मचारी को गिफ्ट की गई भव्य इमारत को वृंदावन नाम दिया गया है। यह इमारत जिस सड़क पर स्थित है, वहीं जिंदल ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सज्जन जिंदल का भी आवास हैं। उनके घर का नाम माहेश्वरी हाउस है। यह ईमारत जिस नेपीन सी रोड पर स्थित है, वहां 70,600 रुपये प्रति वर्ग फुट तक भूमि का रेट है। इस तरह मनोज मोदी की इस इमारत की कीमत 1500 करोड़ रुपये  आंकी गई है। 

'जो भी मोदी भक्त होगा, मारा जाएगा..', कांग्रेस नेता उदित राज ने खुलेआम लोगों को हिंसा के लिए भड़काया!

रतन टाटा को मिला ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 'ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया' से नवाज़े गए

'जो भी मोदी भक्त होगा, मारा जाएगा..', कांग्रेस नेता उदित राज ने खुलेआम लोगों को हिंसा के लिए भड़काया!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -